जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला मुख्यालय राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने की। इस दौरान विधायकगण, जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकारिणी के सदस्य भारी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य एजेंडा वर्तमान प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करना और आगामी दिनों में सड़क से सदन तक आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। चुनाव के समय किए गए वादे खोखले साबित हो रहे हैं और जनता खुद को ठगा सा महसूस कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाएं और सरकार की नाकामियों को उजागर करें। बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर साय सरकार को घेरने का प्रस्ताव पारित किया गया जिसमे बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी, कानून व्यवस्था में गिरावट, किसानों की समस्याओं, खाद-बीज की उपलब्धता और पिछली सरकार की जनहितैषी योजनाओं को बंद या धीमा किए जाने का विरोध, धमतरी जिले की स्थानीय समस्याओं, बुनियादी सुविधाओं की कमी और विकास कार्यों में आ रही रुकावटों को लेकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलना रहा। संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बैठक में केवल आंदोलन ही नहीं, बल्कि कांग्रेस संगठन को और अधिक धारदार बनाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही 17 जून को कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। एवं संगठन सृजन अभियान के तहत बूथ कांग्रेस कमेटी गठन की समीक्षा की गईं. बैठक के दौरान उपस्थित अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकारी सदस्यों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। सभी ने एक सुर में कहा कि तारिणी चंद्राकर के नेतृत्व में धमतरी जिला कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ साय सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता की आवाज बनेगी और एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू, विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, पूर्व दुग्ध महासंघ अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व महापौर विजय देवांगन, संगठन महामंत्री अरविंद दोशी, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, पूर्व पीसीसी सचिव आनंद पवार, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, खिलेन्द्र ध्रुव, गौतम वाधवानी, होमन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष सूर्याराव पवार सलीम रोकडिया, वसीम कुरैशी, नरेश जसुजा, मनीषा साहू, जानसिंग यादव, राजेन्द्र साहू, जिला महामंत्री आलोक जाधव, योगेश लाल, आकाश गोलछा, विक्रांत शर्मा, डीहूराम साहू, कृष्णा मरकाम, हेमन्त नवरंगे, बिसौहा राम साहू, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी, एनएसयूआई अध्यक्ष राजा देवांगन, उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शास्त्री सोनवानी, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष लकेश्वर साहू, प्रमोद सिन्हा, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष हरनारायण साहू, अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरीफ रोकड़िया, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अविनाश मारोठे, मजदूर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कन्हैया सोनी, कार्यकारी सदस्य मंजीत छाबड़ा, वसीम कुरैशी, जिला सचिव सत्यवान ध्रुव, मोहित देवांगन, रेखा साहू, गुरु गोपाल गोस्वामी, उदित नारायण साहू, आशुतोष खरे, तोगू गुरुपंच, संजू साहू, वीरू महाजन, तिलक सोनकर, पेखन साहू, खिलेन्द्र साहू, चंद्रहास साहू, मानिक साहू, वीरू महाजन, सलीम तिगाला, प्रणय बच्चन, कामराय साहू, सीमांत साहू रुद्रा साहू, प्रवीण साहू, भागी ध्रुव, अंबर चंद्राकर, नमन बंजारे, गौरव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






