राइजिंग पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने पर जल विभाग ने तत्काल की कार्रवाई

धमतरी। फिल्टर प्लांट से निकलने वाली राइजिंग पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल 450 एमएम पाइपलाइन द्वारा विभिन्न ओवरहेड टैंकों तक पहुंचाया जाता है। पीडब्ल्यूडी विभाग के अंतर्गत चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान संबंधित ठेकेदार द्वारा उक्त पाइपलाइन क्षतिग्रस्त कर दी गई, जिससे बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहने लगा।मामले की जानकारी मिलते ही जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर एवं अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य तत्काल प्रारंभ कराने को कहा। सभापति अखिलेश सोनकर ने कहा कि नगरवासियों को पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए जल विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को शीघ्र दुरुस्त कर जल आपूर्ति व्यवस्था को सामान्य बनाए रखा जाए। जल विभाग की टीम द्वारा तत्काल सुधार कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Recent Posts