नमो आदेश
जय सतगुरुदेव औघड़ नाथ जी जय अनादि – अनंत शक्ति माँ कामाख्या
अगर आप वर्ष 2026 में धरती माता के रजस्वला काल (अम्बुबाची पर्व) के पावन अवसर पर योग बल, शक्ति अर्जन, श्री साधना एवं श्री यज्ञ अनुष्ठान का दिव्य लाभ लेना चाहते हैं, तो यह महत्वपूर्ण सूचना आपके लिए है।
अघोर पीठ श्रीधाम सुमेरु मठ औघड़ नाथ दरबार, रायपुर (छत्तीसगढ़) में 21 जून से 25 जून 2026 तक भव्य अघोर महोत्सव एवं श्री यज्ञ अनुष्ठान ‘अम्बुबाची मेला 2026’ का आयोजन होने जा रहा है।
✨ इस महापर्व में श्रद्धालु पारे से निर्मित रसेश्वर शिवलिंग, 43 पारद शिवलिंगों से युक्त विश्व के अद्वितीय श्री यंत्र के दर्शन एवं विशेष साधना का दुर्लभ लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
अघोर पीठाधीश बाबा श्री रुद्रानंद प्रचंड वेग नाथ जी के पावन सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में यह दिव्य आयोजन संपन्न होगा, जहाँ श्रद्धालु सपरिवार शामिल होकर विशेष पूजन एवं अनुष्ठान का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
📅 अघोर महोत्सव का समय (अवश्य नोट करें):
🔸 21 जून 2026, प्रातः 4:00 बजे (ब्रह्म मुहूर्त)
पारद शिवलिंग अघोराभिषेक, ध्यान, योग बल, शक्ति अर्जन, श्री यंत्र पूजन एवं श्री यज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ।
🔸 25 जून 2026, प्रातः 4:00 बजे
मंगल आरती के पश्चात महोत्सव का पूर्णाहुति समारोह।
🌺 विशेष लाभ:
✅ परिवार सहित विशेष पूजन एवं श्रृंगार अनुष्ठान में सहभागिता
✅ शक्ति अर्जन, योग बल एवं आध्यात्मिक उन्नति हेतु विशेष साधना
✅ समृद्धि, ऐश्वर्य एवं मंगलकामना हेतु प्रार्थना
✅ श्री यज्ञ में दुर्लभ हविष्य से हवन का पुण्य लाभ
🔥 इस 5 दिवसीय दिव्य महापर्व में देश-विदेश से श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों के आगमन की संभावना है।
📍 स्थान:
अघोर पीठ श्रीधाम सुमेरु मठ औघड़ नाथ दरबार, रायपुर (छत्तीसगढ़)
आप सपरिवार पधारें एवं इस दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव का दुर्लभ लाभ प्राप्त करें।






