शहर कांग्रेस कमेटी ने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनायी। राजीव भवन में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं ने उनके छाया चित्र पर मलयार्पणकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के प्रधानमंत्री थे बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने ऐसे समय पर हिन्दुस्तान का नेतृत्व किया, जब देश टूट चुका था। सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था। आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि अर्पित कर सकते हैं। उन्होंने देश में खास करके सृजन के क्षेत्र में एक-एक कर काम किया वह नेहरू जी की देन है। इस दौरान पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन लालवानी, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, गौतम वाधवानी, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, जिला महामंत्री विक्रांत पवार, प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर कांग्रेस कन्हैया सोनी, मजदूर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अविनाश मारोठे, शैलेंद्र दीवान, अंबर चंद्राकर, चंदन रजक, जमुना साहू, वतंजलि गोस्वामी, मोहन ध्रुव, सूरज पासवान, राजेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






