
पार्षद कुलेश सोनी ने कहा आगामी समय में मूर्ति विसर्जन रूद्री में संपन्न कर सफाई व्यवस्था पर आमजनता दे योगदान धमतरी- शहर में जहां धार्मिक तथा सार्वजनिक एवं सामाजिक समय-समय पर होने वाले विभिन्न कार्य जिसकी संपन्नता तालाब पर आधारित होती है इसके लिए वर्तमान में गिने-चुने तालाबों में मुख्य रूप से आमातालाब की ही साफ सफाई तथा पानी की उपलब्धता की दृष्टिकोण से उपयुक्त माना जाता है लेकिन यहां भी विभिन्न प्रकार के अवशेषों को छोड़ने के कारण प्रदूषित होने की संभावनाएं रहती है जिसको ध्यान में रखते हुए अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी द्वारा आम जनमानस तथा नगर निगम के टीम के साथ मिलकर अवकाश दिवस रविवार को विशेष स्वच्छता अभियान तालाब की सफाई के लिए चलाते हुए जन जागृति का संदेश दिया। गौरतलब है कि उक्त सफाई अभियान में लगभग दो ट्रैक्टर से अधिक कचरा सहित अन्य अवशेषों को तालाब से बाहर किया गया जिसके लिए कुलेश सोनी द्वारा विशेष रूप से आग्रह पूर्वक निवेदन किया गया है कि आने वाले समय में भगवान गणेश ,माता दुर्गा, सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होना है इसके लिए विसर्जन स्थल के रूप में रुद्रेश्वर घाट रुद्री को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया है जहां पर उक्त आस्था और श्रद्धा से धार्मिक कार्यक्रमों को संपन्न कर शहर के तालाबों को साफ सफाई एवं स्वच्छता बनाए रखने के लिए अपना योगदान देकर नैतिक कर्तव्य का पालन करें। उक्त अवसर पर मुकेश शर्मा, पप्पू सोनी,सुनिल रजक,उपस्थित रहे।






