ग्राम पिपरछेड़ी में ‘सुशासन तिहार’ में जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने मुजगहन की बिजली समस्या के समाधान हेतु विद्युत विभाग को सौंपा मांग पत्र

धमतरी जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरछेड़ी में शासन की जनहितैषी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से ‘सुशासन तिहार’ का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस वृहद जन-चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बातें रखीं।विद्युत समस्या पर प्रमुखता से उठाया गया मुद्दा: इस अवसर पर जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 के जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने क्षेत्र की सबसे गंभीर और बुनियादी समस्या—ग्रीष्म ऋतु में चरमराती बिजली व्यवस्था—को पुरजोर तरीके से उठाया। मीनपाल ने सुशासन तिहार में उपस्थित विद्युत विभाग के सहायक अभियंता (ए.ई.) वामन साहू से भेंट कर क्षेत्र की विद्युत समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों का ध्यानाकर्षण कराते हुए बताया कि:पूर्व में ग्राम पंचायत मुजगहन की बिजली आपूर्ति ‘शहर लाइन’ से की जाती थी, तब विद्युत व्यवस्था सुचारू और संतोषजनक थी। लेकिन विगत कुछ वर्षों से मुजगहन की लाइन को ‘आमदी लाइन’ से जोड़ दिया गया है, जिसके बाद से ही अघोषित और लंबी बिजली कटौती की समस्या आम हो गई है। खासकर गर्मी के दिनों में इस लचर व्यवस्था के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।”मांग पत्र और चेतावनी:जनपद सदस्य कीर्तन मीनपाल ने ग्रामीणों की इस पीड़ा को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को एक लिखित मांग पत्र सौंपा। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने पुरजोर मांग की है कि ग्राम पंचायत मुजगहन की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से ‘आमदी लाइन’ से हटाकर पुनः ‘शहर लाइन’ से जोड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों को अघोषित बिजली कटौती से राहत मिल सके और आगामी भीषण गर्मी में उन्हें परेशान न होना पड़े।विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मांग पत्र पर संज्ञान लेते हुए समस्या के तकनीकी पहलुओं की जांच कर शीघ्र और उचित निराकरण का आश्वासन दिया है।

Recent Posts