नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर बोले – जनता की आवाज बनकर लड़ाई जारी रहेगी, भाजपा सरकार डरती है इसलिए पुलिस को आग करती है’ धमतरी, 17 मई 2026: ‘सुशासन तिहार’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के धमतरी आगमन से कुछ घंटे पहले पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर समेत कई पार्षदों को उनके घरों में नजरबंद कर दिया। सुबह 6 बजे से ही पुलिस बल ने कांग्रेसी नेताओं के निवास के बाहर पहरा लगा दिया। कांग्रेस ने इसे ‘सुशासन नहीं, कुशासन’ बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता के सवालों से डरती है, इसलिए पुलिस को आगे कर रही है। नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया: सुबह 6 बजे पुलिस मेरे घर पहुंची। बोले – साहब का आदेश है, बाहर नहीं जा सकते। उप नेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन,पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम, पार्षद सुरज गहरवाल, पार्षद पूर्णिमा रजक के घरों के बाहर भी पुलिस तैनात कर दी गई।न कोई नोटिस, न कोई वारंट। बस मौखिक फरमान – CM का कार्यक्रम है, आप नहीं निकलोगे। क्या ‘सुशासन तिहार’ में सवाल पूछना मना है? दीपक सोनकर ने कहा: _डीजल घोटाला, बेलिंग मशीन घोटाला, कचरा रिक्शा घोटाला, टिप्पर घोटाला इन्हीं सवालों से बचने के लिए हमें नजरबंद किया गया। ‘सुशासन तिहार’ में विपक्ष की आवाज बंद करना ‘कुशासन’ है। पर जनता की आवाज बनकर हमारी लड़ाई जारी रहेगी। मुझे घर में बंद कर सकते हो, जनता के मुद्दों को नहीं। चाल-चरित्र में अंतर’ – कांग्रेस का हमला भाजपा का चाल देखो – मंच से कहेंगे ‘लोकतंत्र के रखवाले हैं’ चरित्र देखो – CM के आते ही विपक्ष को घर में बंद कर देंगे। भूपेश राज में ‘भेंट-मुलाकात’ होती थी। रमन सिंह जी समेत विपक्ष का हर नेता सवाल पूछता था। कभी किसी को रोका नहीं गया। यही फर्क है कांग्रेस के सुशासन और BJP के कुशासन में 43 डिग्री में जनता पानी को तरस रही, नल सूखे हैं, लाइट बंद है। और सरकार ‘सुशासन तिहार’ मना रही है। जनता सब देख रही है।: सुशासन तिहार में CM विष्णुदेव साय के धमतरी आगमन से पहले पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर व कांग्रेसी पार्षदों को नजरबंद कर दिया। दीपक सोनकर ने कहा की पर सवाल उठाने से डरकर भाजपा सरकार पुलिस को आगे कर रही है। कांग्रेस ने इसे कुशासन बताते हुए कहा कि भाजपा के चाल और चरित्र में अंतर है। पुलिस ने इसे रूटीन सुरक्षा व्यवस्था बताया। कहा कि जनता की आवाज बनकर लड़ाई जारी रहेगी।







