समय और पैसे की बचत का पर्याय है ई रिक्शा -: प्रीतेश गांधी धमतरी-: विश्व स्तर पर ईरान और इजरायल के युद्ध के बाद वैश्विक रूप से जो मंदी का दौर अर्थव्यवस्था पर आया है उससे चिंतित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मितव्ययता का आह्वान करते हुए स्वयं भी इसे पालन करने का आदर्श समाज के समक्ष प्रस्तुत किए हैं इसी का अनुसरण करते हुए अब सार्वजनिक जीवन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले लोगों के द्वारा भी उक्त बातो को अपने दिनचर्या में समाहित करने का भाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है ऐसा ही एक वाक्या भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी द्वारा अब शहर से ही छोटी दूरियों में परिवहन के प्रमुख साधन के रूप में ई रिक्शा को अपने का प्रेरक उदाहरण समाज के समक्ष प्रस्तुत किया है श्री गांधी ने आम जनमानस से भी आग्रह पूर्वक अपील करते हुए कहा है कि पूरी दुनिया सहित हमारा देश भी वर्तमान समय के संकट को चुनौती के रूप में सामना करते हुए जन सहयोग को हथियार बनाकर इस लड़ाई पर विजय बना है जिससे हमारे दैनिक जीवन में समय की बचत होगी इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी समृद्धि का दौर आएगा और यही वर्तमान समय की आवश्यकता भी है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन का अभिन्न अंग बचत को बना ले यही राष्ट्र कार्य तथा देश भक्ति है।






