धमतरी – जिले के लिए गर्व की बात है कि महिला पत्रकारों ने अपनी उत्कृष्ट पत्रकारिता के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन (CJU) द्वारा 29 मार्च, रविवार को भिलाई में आयोजित प्रादेशिक पत्रकार सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में धमतरी की महिला पत्रकार वेणु साहू और पूनम शुक्ला को महिला टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, सक्रियता और समाज के ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने वेणु साहू और पूनम शुक्ला के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने लेखन और रिपोर्टिंग के माध्यम से जनहित से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाया है और महिला पत्रकारों के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है।समारोह में उपस्थित अतिथियों द्वारा दोनों पत्रकारों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।सम्मान प्राप्त करने के बाद वेणु साहू ,और पूनम शुक्ला ने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध






