
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे Bharatiya Janata Party के Deendayal Upadhyaya प्रशिक्षण महाभियान 2026 की शुरुआत धमतरी जिले में कुकरेल मंडल से हो गई है। कर्णेश्वर मंदिर सिहावा में आयोजित कार्यक्रम के साथ इस महत्वपूर्ण अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण महाभियान के प्रदेश संयोजक Dr. Avdhesh Jain ने विधिवत रूप से अभियान का शुभारंभ करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का एकमात्र ऐसा संगठन है, जो अपने कार्यकर्ताओं को नियमित प्रशिक्षण देकर उन्हें राष्ट्रभक्ति, सेवा और स्वच्छ राजनीति के मूल्यों से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को न केवल संगठन की विचारधारा से अवगत कराया जाता है, बल्कि उन्हें समाज के बीच प्रभावी कार्य करने के लिए भी तैयार किया जाता है।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता Ravi Dubey द्वारा भाजपा संगठन के विजय ध्वज का ध्वजारोहण कर प्रशिक्षण महाभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा, सेवा कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष Prakash Bais ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्षम एवं सक्रिय बनाएगा, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। प्रशिक्षण महाभियान के जिला संयोजक Mahendra Pandit ने कहा कि जिले के सभी मंडलों में इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया, ताकि संगठन की रीति-नीति और विचारधारा को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाया जा सके।मंडल अध्यक्ष Sanjay Markam ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि कुकरेल मंडल को इस महत्वपूर्ण अभियान की शुरुआत करने का अवसर मिलना गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने प्रशिक्षण महाभियान के विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क, सोशल मीडिया, सेवा कार्यों तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की शुरुआत कुकरेल मंडल से की गई है, जो आगामी दिनों में जिले के सभी मंडलों में आयोजित किया जाएगा।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू द्वारा दी गई।






