
धमतरी।धमतरी अंचल में साहू समाज द्वारा कर्मा जयंती पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है।शहर में इस अवसर पर गोकुलपुर कर्मा चौक में मां कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के बीच प्रसादी का वितरण भी किया गया।

उपस्थित अतिथियों ने मां कर्मा के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर पूर्व विधायक रंजना साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि मां कर्मा त्याग, सेवा और समाज को एकजुट करने की प्रेरणा देती हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। इस दौरान पूर्व विधायक लेख राम साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष गणेश राम साहू, महासचिव विजय साहू, डॉ एके गजपाल, डॉ एनपी गुप्ता, लक्ष्मी नारायण साहू, गणेश प्रसाद साहू, मंजूषा साहू,हिरेंद्र साहू, गजानन साहू, कमलेश कांत साहू, महेश साहू सहित गोकुलपुर परिक्षेत्र साहू समाज के पदाधिकारी, समाजजन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर श्रद्धा व उत्साह के साथ कर्मा जयंती पर्व मनाया।






