प्रेस क्लब के होली मिलन मे उड़े रंग ग़ुलाल पत्रकारों के साथ जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों ने बाटी ख़ुशी धमतरी – प्रेस क्लब धमतरी द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन अशोका खई खजाना रेस्टोरेंट में किया गया.जहां फाग गीतों के बीच महापौर द्वारा बजाए गए नगाड़े की थाप में पत्रकार थिरकते हुए रंग गुलाल उड़ा आपस में खुशियां बाटी.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी भाईचारा एवं एक जूटता बनी रहती हैं.चौथा स्तंभ कहलाने वाले धमतरी के पत्रकार बेहद जागरूक है. जो आम जनता के हर समस्या को बेबाकी से शासन प्रशासन तक पहुंचाते हैं.साय सरकार के कार्यकाल में साय साय विकास कार्य होने की जानकारी दी. साथ ही प्रेस क्लब द्वारा किए गए प्रेस क्लब भवन जीर्णोद्धार की मांग को प्रमुखता से पूर्ण करने की बात कही.अध्यक्षता कर रही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर तथा प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद मेघराज ठाकुर ने भी अपने विचार रख होली की बधाई दी. विशिष्ट अतिथि प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार तथा कवि दीप शर्मा ने होली को लेकर कविता पठन कर पत्रकारों को खूब गुदगुदाया.प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रेस क्लब करीब 34 सालों से जिले में संचालित पंजीकृत संस्था है.जो सभी तरह के सेवा कार्यों में अपनी भूमिका निभाते आ रही है. पश्चात् होली मिलन के तहत फाग गीतों के बीच महापौर द्वारा बजाए गए नंगाड़े के थाप में पत्रकार जगत थिरकते हुए जमकर रंग गुलाल उड़ा आपस में खुशियां बाटी.कार्यक्रम का संचालन महासचिव विक्रांत शर्मा एवं आभार प्रदर्शन विशाल ठाकुर ने किया. वही कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता चेतन हिंदुजा, युवा नेता डिपेंद्र साहू,एम आई सी सदस्य विजय मोटवानी एवं निलेश लुनिया,नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी, एसडीएम पीयूष तिवारी, टी आई राजेश मराई,कांग्रेसी युवा नेता नरेश जसूजा,पार्षद योगेश लाल,अज्जू देश लहरे, पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए. इस अवसर पर महेंद्र खंडेलवाल, अशीष थिटे,पीयूष पांडे कृष्णा राव,रौनक अग्रवाल, प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पांडे एवं उमेश वशिष्ठ,कोषाध्यक्ष नरेश श्रोती,सचिव राज सोनवानी,सह सचिव सत्येंन्द्र शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा, जुनैद रिजवी, बसंत सचदेव,दीप नारायण शर्मा, दिनेश देवांगन, संतोष सोनकर, लोकेश साहू, पवन साहू,वरिष्ठ पत्रकार रंजीत छाबड़ा, रोशन सिन्हा,चंद्रकांत साहू,देवेंद्र युवराज, चुनेस साहू, मुस्तफा दाऊदी,अवधेश पांडे, रामकृष्ण ठाकुर, मनु राज पचौरी,विजय साहू, माधवेन्द्र हिरवानी,सी पी. सिन्हा, लोकेश करैत,पुष्पेंद्र साहू,रितेश सहित अन्य पत्रकार एवं लोग मौजूद थे.







