विकास कार्यों को गति देने निगम के लोक निर्माण विभाग की मैराथन बैठक

विभागाध्यक्ष ने चेताया निर्माण कार्य में गुणवत्ता, निर्धारित समय सीमा,नियम, प्रक्रियाओं का हो पालन विजय मोटवानी ने कहा शहरवासियों को सुचारू रूप से सुविधाओं को उपलब्ध कराने है प्रतिबद्ध महापौर के विजिट कार्य को गंभीरता एवं तत्परता से पार्षदों के साथ किया जावेगा पूरा -: विजय मोटवानी पार्षदों के सलाह, संवाद,सुनता, सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढाये अधिकारी/ कर्मचारी -: विजय मोटवानी धमतरी- : नगर निगम के लोक निर्माण विभाग द्वारा शहर के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी की अध्यक्षता में बैठक करते हुए विभागीय कार्यों की समीक्षा कर यो को समय सीमा में आगे बढ़ते हुए गुणवत्तापूर्ण तथा शर्तों,नियम, प्रक्रियाओं का विशेष ध्यान रखने की ताकीद देते हुए मोटवानी ने उपस्थित अधिकारी- कर्मचारियों से कहा कि शहर वासियों ने जिस अपेक्षाओं एवं उम्मीदों के साथ हम सभी जनप्रतिनिधियों को यहां चुनकर भेजा है उसमें खरा उतरते हुए उन्हें हर सुविधाओं को उपलब्ध कराना नगर निगम का नैतिक कर्तव्य है इसके पालन करने में किसी प्रकार की कोताही न बरती जावे , और इसे पूरा करने के लिए करने के लिए हमें प्रतिबद्धता के साथ काम करना है। गौरतलब है निर्माणाधीन ऑडिटोरियम, स्वीकृत हाईटेक बस स्टैंड, शास्त्री चौक से विंध्यवासिनी मंदिर, कचहरी चौक से रत्नाबांधा चौक सहित अन्य सड़कों को व्यवस्थित करने हेतु बी.टी. रोड़ के निर्माण हेतु 3 करोड़ 30 लाख रुपए की स्वीकृति के साथ ही शहर के उद्यानों को सुचारू ढंग से सुविधा मुहैया कराने की बात पर सहमति बनाई गई, श्री मोटवानी द्वारा आगे विशेष रूप से ध्यान रखने की बात कहते निर्देश दिए कि महापौर रामू रोहरा द्वारा प्रतिदिन शहर के 40 वार्ड में भ्रमण करते हुए शहर के सैकड़ो जनता से मिलकर जो जनहित का कार्य किया जाता है उसे नियमित रूप से मॉनिटरिंग करते हुए निगम कमिश्नर को अवगत कराते हुवे निर्धारण आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कर कार्य रूप में परिणत करने हेतु निगम के कर्मचारी अधिकारी साइट पर रोज विजिट करें , और इस समय पार्षदों के साथ संवाद, सलाह तथा सुनता से विश्वास में लेकर तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए कार्यों को गति देते हुए स्थल निरीक्षण के साथ ही नए कार्यों की स्वीकृति तैयारी तथा आगामी प्रक्रिया हेतु वार्ड पार्षद के साथ योजना बनाकर कार्यों को अमली जामा पहनावे ,इसके साथ ही प्रतिदिन शाम के समय दिन भर के कार्यों की समीक्षा करते हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर रहे, जिन ठेकेदारों के द्वारा कार्य को टेंडर लेने के बाद अभी तक प्रारंभ नहीं किया गया है उन्हें 3 दिन के अंदर में नोटिस देते हुए टेंडर की शर्तों का विधिवत पालन कराया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से विभागीय पार्षद सदस्यों में हेमंत बंजारे, मेघराज ठाकुर, कुलेश सोनी चंद्रभागा साहू, नम्रता पवार, ईश्वर सोनकर, के साथ ही ई.मयंक राठौर, सब इंजीनियर लोमश देवांगन ,कमलेश ठाकुर, नमिता ऐश्वर्या, परमेश पेदंरिया, उपस्थित रहे।

Recent Posts