रंगों का पर्व आपसी प्रेम और सद्भाव का प्रतीक – रंजना डीपेंद्र साहू ने दी होली की शुभकामनाएं

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने होली पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में साहू ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, यह त्योहार हमें सभी भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोकजीवन से जुड़ा हुआ है, जो समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है,‌ इस अवसर पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर सद्भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए। रंजना साहू ने प्रदेश व क्षेत्र के सभी नागरिकों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि यह रंगों का पर्व सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और खुशियां लेकर आए, युवाओं से भी आग्रह किया कि वे उत्साह के साथ-साथ संयम और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली मनाएं। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों व क्षेत्रवासियों को पुनः होली की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Recent Posts

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को होली की बधाई देने भिलाई निवेश पहुंचे लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग और क्षेत्र वासियों को भी होली की बधाई दी और उनके सुख समृद्धि की कामना की और जम के होली मनाई।

धमतरी में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच होली निर्विघ्न संपन्न- लगातार पेट्रोलिंग, फिक्स पिकेट, ड्रोन निगरानी व फ्लैग मार्च का असर, होली के दौरान कंट्रोल रूम से एसपी धमतरी की सतत मॉनिटरिंग