शहर के हृदय स्थल में शुभ मुहूर्त पर होलिका दहन कर दी गई बधाई एवं शुभकामनाएं

प्रेम, भाईचारा, अपनापन के रंगों से सबका जीवन हो सराबोर -: राजेंद्र शर्मा धमतरी-: रंगों का पर्व होली पर क्षेत्र वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा द्वारा देते हुए कहा गया है कि होलिका दहन आपसी प्रेम, भाईचारा को बढ़ाता है तथा एक दूसरे के साथ सतरंगी रंगों में सराबोर होकर आपसी वैमनास्यता को दूर कर भाईचारे तथा अपनापन का प्रादुर्भाव करें यही हमारे पर्व की सार्थकता है। गौरतलब है कि शहर के हृदय स्थल में अर्धरात्रि को शुभ मुहूर्त पर वैदिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना कर होलिका दहन किया गया जिसमें सम्मिलित होते हुए शहर के प्रमुख जनों ने एक दूसरे को होली पर की बधाई दी ।

Recent Posts