
जिले भर में अभियान चलाकर 39 उपद्रवियों पर की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही – भेजा जेल धारा 170, 126 एवं 135(3)BNSS. के तहत वैधानिक प्रतिबंधात्मक कार्यवाही इससे पूर्व कल जिले के 35 आदतन गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की कराई गई थी परेड एवं दिलाई गई थी अच्छे आचरण की शपथ होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु धमतरी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुंडा/निगरानी बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सघन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।समझाइश के बावजूद सुधार नहीं होने तथा शांति भंग की आशंका एवं मिल रही शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए लोक शांति बनाये रखने उद्देश्य से 39 उपद्रवियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।गिरफ्तार गुंडा/निगरानी बदमाशों का विवरण 01 धर्मेंद्र कुमार ओगरे पिता पिता राधे लाल ओगरे उम्र 34 वर्ष साकित तेलीनसत्ती। 02 गिरवर साहू पिता अशोक साहू उम्र 35 वर्ष साकिन श्यामतराई 03 नागेश्वर उर्फ नागेश पटेल पिता शंकर लाल पटेल उम्र 26 वर्ष पोटियाडीह 04 डोमन हिरवानी पिता भारत लाल हिरवानी 27 वर्ष पोटियाडीह 05 सोमन सिन्हा पिता रमेश सिन्हा उम्र 26 वर्ष साकिन देमार 06 हर्ष कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 20 वर्ष,साकिन नगर पंचायत आमदी 07 तुषार साहू पिता टिकेश्वर साहू, उम्र 24 वर्ष,साकिन आमदी 08 परस राम साहू पिता जीवनलाल साहू,उम्र 36 वर्ष साकिन आमदी 09 कृष्णा उर्फ बिट्टू नायक पिता नहर सिंह नायक उम्र 26 वर्ष, साकिन हटकेश्वर वार्ड धमतरी 10 गुलशन गर्ग पिता गणेश्वर गर्ग उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 6 भखारा,11 लोमस साहू पिता ओमप्रकाश साहू उम्र 39 वर्ष,साकिन वार्ड नंबर 13 भठेली,थाना भखारा 12 चंद्रहास दीवान पिता जय राम दीवान उम्र 24 वर्ष साकिन भोथा, थाना मगरलोड 13 सुखदेव साहू पिता पिता खेमलाल साहू उम्र 23 वर्ष,साकिन भोथा, थाना मगरलोड,14 गजेंद्र उर्फ रावन निषाद पिता हलाल निषाद उम्र 22 वर्ष साकिन बेलोरा, 15 दीपक कुमार मिर्झा, उर्फ भोकवा पिता नरेश मिर्झा, उम्र 26 वर्ष 16 भूपेंद्र कुमार ध्रुव पिता रमेश ध्रुव उम्र 23 वर्ष साकिन गणेशपुर चौकी बिरेझर 17 टकेश्वर ध्रुव उर्फ टक्कू पिता गणेशु राम ध्रुव उम्र 21 वर्ष साकिन कचना,चौकी बिरेझर 18 निविन ध्रुव पिता पुरुषोत्तम ध्रुव, उम्र 21 वर्ष, साकिन टिकरापारा धमतरी 19 अमन दीवान पिता स्व. अघनु राम दीवान उम्र 19 वर्ष, साकिन उमरदा, थाना कुरूद, 20 गजानन मिर्झा पिता नरेश मिर्झा, उम्र 20 वर्ष साकिन ग्राम खुदा पर चौकी बिरेझर। 21 साहिल निर्मलकर पिता संतोष निर्मलकर उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 04 भखारा 22 रोहन जांगड़े पिता अनूप राम जांगड़े उम्र 19 वर्ष साकिन चरमुड़िया,थाना कुरूद 23 राहुल कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, साकिन पाईकभाठा 24 मधुशंकर लहरे, उम्र 25 वर्ष, साकिन पाईकभाठा 25 साहिल अली, उम्र 24 वर्ष, साकिन पाईकभाठा 26 विकास आडील, उम्र 23 वर्ष, साकिन पाईकभाठा 27 चांद कुर्रे, उम्र 19 वर्ष, साकिन पाईकभाठा 28 पृथ्वीराम नेताम, उम्र 19 वर्ष, साकिन भेजरी रावन (सेमरा) 29 भावेश कुमार यादव, उम्र 19 वर्ष, साकिन धरमपुर (सेमरा) 30 राजकमल नेताम, उम्र 23 वर्ष, साकिन भेजरी रावन (सेमरा) 31 टिकेश्वर यादव उर्फ बुच्चु, उम्र 27 वर्ष, स्कूलपारा (सेमरा)थाना- सिहावा,जिला धमतरी (छ.ग.) 32 धीरज बिसेन उर्फ मोटु, उम्र 22 वर्ष, राइस मिल पारा वार्ड 08 33 जागेन्द्र उर्फ राजा उर्फ जादू भट्ट, उम्र 19 वर्ष, रामसागरपारा वार्ड 03 34 डिकेश्वर उर्फ सुक्सी, उम्र 19 वर्ष, लाइनपारा 35 लक्की गुप्ता, उम्र 19 वर्ष 36 तामेन्द्र यादव उर्फ सोनू, उम्र 19 वर्ष, जंगलपारा 37 शुभम साहू, उम्र 19 वर्ष, बुढारावपारा 38 रवि मरकाम, उम्र 19 वर्ष, वार्ड 05 जंगलपारा 39 पुष्पजीत खरे, उम्र 19 वर्ष, वार्ड 04 जंगलपारा नगरी,थाना- नगरी,जिला धमतरी (छ.ग.)। उल्लेखनीय है कि होली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए धमतरी पुलिस द्वारा जिले के लगभग 35 गुंडा एवं निगरानी बदमाशों की पुलिस लाइन में विधिवत परेड कराई गई। परेड के दौरान सभी को कानून का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अवैधानिक गतिविधि से दूर रहने हेतु सख्त हिदायत दी गई। साथ ही उनसे विधिवत शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार की हुड़दंग, मारपीट, शराब सेवन कर उत्पात अथवा शांति भंग जैसी गतिविधियों में संलिप्त नहीं होंगे। धमतरी पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शपथ के उल्लंघन की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। धमतरी पुलिस यह भी सख्त चेतावनी दी गई है की होली पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी, शराब सेवन कर उत्पात, जबरन रंग लगाना, मारपीट अथवा शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।आम जनता से अपील जिला पुलिस धमतरी आम नागरिकों से अपील करती है कि होली का त्योहार भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।







