
जीवन को मंत्र मुग्ध कर खुशहाल बनाती भगवान शंकर और माता पार्वती की कथा -:पं.ऋषभ त्रिपाठी नयापारा वार्ड में आयोजित शिव महापुराण कथा का विश्राम धमतरी-: भगवान शंकर एवं माता पार्वती के जीवन चरित्र को शाश्वत एवं साक्षात कथा के माध्यम से रखते हुए पंडित ऋषभ त्रिपाठी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पूरे मनोभाव एवं विश्वास के साथ कथा का श्रवण करता है तो शिव पुराण की एक-एक चौपाई उसे मंत्र मुक्त करते हुए जीवन को खुशहाल बना देता है कथा पंडाल पर भगवान शंकर माता पार्वती एवं पूरा परिवार उनके अदृश्य रूप से विराजमान होकर कथा श्रवण करने वालों को पुण्य का लाभ देते हैं आवश्यकता है अनुभूति की अंतिम दिन की कथा श्रवण पश्चात भारी श्रद्धालुओं के बीच कथा विश्राम हुई जिसमें डॉक्टर भीमराव अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी तथा नगर निगम के एमआईसी मेंबर पिंटू यादव शामिल होकर व्यास पीठ से आशीर्वाद लिए तथा समाज में सर्वत्र सुख शांति के लिए प्रार्थना की। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से पूर्णिमा रजक, गजानंद रजक, चित्रारेख निर्मलकर, सागर निर्मलकर नीलमणि पवरिया, कुंदन राजपूत,रेखा रजक,कविता यादव, देवेंद्र ध्रुवंशी, पिन्टू कहार, सुधु रजक,बल्ला रजक, अशोक साहू उपस्थित रहे।






