सरस्वती शिशु मंदिर आमदी का वार्षिक उत्सव मुख्य चौक में रंगारंग प्रेरक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न सब कुछ समाज ने दिया,उसे भी देना सीखें -: राजेंद्र शर्मा प्रयोगशाला कक्ष के निर्माण की पहल करेंगे धर्मप्रेमी राजेश शर्मा धमतरी-: शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार का भाव डालते हुए समग्र समाज को सुशिक्षित तथा संस्कारवान , राष्ट्र भक्तों का व्यक्तित्व निर्माण करने में सरस्वती शिशु मंदिर की भूमिका पूरे विश्व में अग्रणी पंक्ति में है ,जिसके लिए आचार्य एवं दीदी का योगदान गुरु के रूप में शैक्षणिक जगत पर हमेशा चिरस्थाई रहेगा उक्त बातें मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में समाज से भी धर्म प्रेमी पंडित राजेश शर्मा द्वारा कही गई वहीं अध्यक्षता कर रहे हैं नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में समाज धन ,दौलत ,शोहरत, सब कुछ प्रदान करता है हो सकता है बदले में हम समाज को कुछ देने का पुण्य कार्य करें तो हमारा जीवन सार्थक हो जाएगा और आज यही समर्पण की आवश्यकता है जिसके लिए सामने आना चाहिए उपस्थित जनों को नगर पंचायत की अध्यक्ष ज्योति मुरली साहू तथा पार्षद गण पिंटू यादव, कुलेश सोनी, ने भी संबोधित किया प्रतिवेदन स्कूल संचालन समिति के अध्यक्ष तेजराम साहू द्वारा पाठन किया गया। साला परिवार के मांग पर बहु प्रतीक्षित प्रयोगशाला कक्ष के निर्माण हेतु पंडित राजेश शर्मा ने आवश्यक पहल करने की बात कही। आमदी के मुख्य बस स्टैंड चौक पर शाम से आयोजित इस कार्यक्रम का देश, भक्ति, धर्म एवं संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों के साथ देर रात्रि को समापन हुआ।उक्त अवसर पर शिशु मंदिर के राजिम एवं रायपुर विभाग के समन्वयक मानिक राम साहू, संस्था के सचिव रामचंद्र देवांगन, राधेश्याम साहू, घनश्याम साहू,राम अवतार शर्मा, किशोर कुंभकार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे, आभार विद्यालय के प्राचार्य जनक राम साहू द्वारा व्यक्त किया गया।







