ग्राम गागरा में नवनिर्मित पंचायत भवन पारदर्शी प्रशासन और ग्राम विकास को नई दिशा देगा : सांसद रुपकुमारी चौधरी ग्राम पंचायत ग्रामीणों की आशाओं, योजनाओं और सहभागिता का केंद्रबिंदु है : रंजना साहू पंचायती राज व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने का सबसे मजबूत आधार है : नेहरू निषाद धमतरी- ग्राम पंचायत गागरा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सहित उपस्थित अतिथियों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। ग्रामवासियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि ग्राम पंचायत भवन ग्रामीण लोकतंत्र की रीढ़ होता है। यह भवन शासन की योजनाओं को सीधे आम जनता तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम बनेगा। केंद्र और राज्य सरकार की मंशा है कि हर गाँव आत्मनिर्भर बने और विकास की मुख्यधारा से जुड़े, उन्होंने आगे कहा कि ग्राम गागरा में यह भवन पारदर्शी प्रशासन और ग्राम विकास को नई दिशा देगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू ने कहा कि ग्राम पंचायत भवन केवल ईंट और सीमेंट की संरचना नहीं है, बल्कि यह ग्रामीणों की आशाओं, योजनाओं और सहभागिता का केंद्र है। उन्होंने सरपंच, पंचगण एवं ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत गागरा विकास के नए सोपान तय करेगा और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचेगा। विशेष अतिथि नेहरू निषाद ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था ग्रामीण क्षेत्रों को सशक्त बनाने का सबसे मजबूत आधार है, नया पंचायत भवन सामाजिक न्याय, समरसता और समान विकास का प्रतीक बनेगा। उन्होंने पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के उत्थान हेतु शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनीता योगेश साहू, सरपंच केशव साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत धमतरी, दिनेश्वरी रोशन साहू जनपद सदस्य, रामाधार साहू पूर्व जनपद सदस्य, मिश्रीलाल पटेल अध्यक्ष भाजपा मंडल भोथली जमुना मनोज ध्रुवपूर्व सरपंच, विरेंद्र कुमार साहू पूर्व उपसरपंच, नरेश कुमार धीवर, ग्रामीण अध्यक्ष, कामता साहू ग्रामीण सचिव, गोविंद साहू ग्रामीण कोषाध्यक्ष, योगेश कुमार साहू, मोहनलाल साहू, जयकिशन साहू, हेमंत कुमार ध्रुव, नरेश कुमार धीवर हिरदेश्वरी साहू, रामेश्वरी साहू,बिंदु साहू, उमा धीवर, जंवतीन ध्रुव, निर्मला ध्रुव, रानी तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।अंत में सरपंच द्वारा सभी अतिथियों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
ग्राम गागरा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का हुआ भव्य लोकार्पण, सांसद रुपकुमारी चौधरी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू नेहरू निषाद की गरिमामय रहीं उपस्थिति
Recent Posts

ग्राम लीलर में मेगा हेल्थ कैंप एवं महिला जागृति शिविर आयोजन किया गया।
March 12, 2026
No Comments

कांग्रेस ने किया भाजपा कार्यालय का घेराव, दुर्ग और बलरामपुर में अफीम खेती को लेकर विरोध
March 12, 2026
No Comments

एसपी धमतरी के निर्देश पर केरेगांव पुलिस की प्रभावी कार्यवाही – गिरफ्तारी वारंट की तामिली
March 12, 2026
No Comments

प्रेस क्लब के होली मिलन में झूमे पत्रकार, फाग गीतों के बीच महापौर ने बजाया नगाड़ा
March 12, 2026
No Comments

SSP GANDERBAL HOLDS SECURITY REVIEW MEETING
March 12, 2026
No Comments


विकास कार्यों को गति देने निगम के लोक निर्माण विभाग की मैराथन बैठक
March 12, 2026
No Comments