धमतरी / कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से धान का संग्रहण एवं विक्रय करने वाली फर्मों और कोचियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज नगरी एवं मगरलोड विकासखंड में बड़ी कार्रवाई की गई। 18 जनवरी 2026 को विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल नगरी, राजस्व विभाग एवं मंडी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा संयुक्त जांच की गई। जांच के दौरान विकासखंड नगरी अंतर्गत ग्राम बोराई स्थित रोशन ट्रेडर्स (संचालक पद्म भंसाली), ग्राम घुटकेल स्थित शिवम ट्रेडर्स (संचालक सुमित खंडेलवाल) एवं साहू ट्रेडर्स (संचालक सीताराम साहू), साथ ही ग्राम आमाबहरा स्थित पीयूष ट्रेडर्स (संचालक राकेश नाग) में अनियमितताएं पाई गईं। अनियमितताओं के आधार पर कलेक्टर जिला धमतरी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी के आदेश के परिपालन में संबंधित फर्मों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 126/135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार मगरलोड तहसील अंतर्गत संत राम साहू पिता बृज लाल साहू एवं इंदु प्रकाश पिता उदय साहू, दोनों निवासी ग्राम मगरलोड, द्वारा मंडी अधिनियम 1972 का बार-बार उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से धान का संग्रहण एवं परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान दोनों कोचियों से धान एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन की जब्ती की गई तथा उनके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126B एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध धान कारोबार के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, नगरी-मगरलोड में फर्में सील, वाहन जब्त
Recent Posts


दीपावली पर धमतरी पुलिस के 04 आरक्षक (चालक) को मिला पदोन्नति का उपहार प्रधान
November 4, 2026
No Comments

कोमल संभाकर को सतनामी समाज जिला अध्यक्ष के नई जिम्मेदारी पर विधायक ओंकार साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
November 4, 2026
No Comments

गुरुवाणी कीर्तन समागम में शामिल हुए पंडित राजेश शर्मा गुरुद्वारे में माथा टेककर की अरदास
November 4, 2026
No Comments

राज्योत्सव-2026 : जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने प्रदेशवासियों को दी स्थापना दिवस की बधाई
November 4, 2026
No Comments

एक करोड़ पचास लाख रुपये से संवरेगा ठेमली आइलैंड पर्यटकों के ठहरने की होगी व्यवस्था: रामू रोहरा
November 3, 2026
No Comments

धमतरी में आयुर्वेद को मिलेगा वैज्ञानिक आधार रंजना साहू ने की आयुर्वेद रिसर्च सेंटर की मांग
November 3, 2026
No Comments