एमसीबी/30 सितम्बर 2025/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह के अवसर पर ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’’ थीम के अंतर्गत जिलेभर में व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गर्भवती माताओं, शिशुवति माताओं, शिशुओं एवं बालिकाओं के पोषण स्तर में सुधार लाना और आम जनता को सही पोषण एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना है। जिले में संचालित चार एकीकृत बाल विकास परियोजनाएं मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर एवं खड़गवां जो कि पोषण अभियान के तहत सक्रिय हैं।

इन परियोजनाओं के माध्यम से गर्भवती माताओं और शिशुवती माताओं को पोषण संबंधी मार्गदर्शन, शिशुओं और बालिकाओं को उचित आहार के महत्व की जानकारी तथा परिवारों को संतुलित भोजन के फायदे समझाए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर घर में महिलाओं और बच्चों का पोषण स्तर बेहतर हो जिससे स्वस्थ और खुशहाल परिवार की नींव मजबूत हो।
कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डी. राहुल वेंकट के दिशा-निर्देशानुसार और जिला कार्यक्रम अधिकारी आर. के. खाती के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन का संचालन परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के तहत खड़गवां परियोजना अंतर्गत ग्राम चपर में महिलाओं को पोषण और पौष्टिक भोजन से संबंधित व्यापक जानकारी प्रदान की गई, वहीं मनेंद्रगढ़ शहरी क्षेत्र में बच्चों के लिए पौष्टिक आहार पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने पोषण और स्वास्थ्य के महत्व को रचनात्मक रूप से समझा और इसे दर्शाया। उक्त कार्यक्रम से केवल बच्चों को ही नहीं, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी नागरिकों को सही पोषण, संतुलित आहार और स्वास्थ्यवर्धक जीवन शैली के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो रही है। लोगों को यह भी बताया गया कि यदि परिवार की महिलाएं और बच्चे स्वस्थ हैं तो ही परिवार का जीवन खुशहाल और संतुलित हो सकता है। सही समय पर संतुलित आहार, उचित देखभाल और पोषण का पालन खुशहाल जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए यह पहल भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना का हिस्सा है, जिससे जिले के समस्त नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और बच्चों में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है ।

ब्युरो रिपोर्ट