मनेंद्रगढ़ में रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की आवेदन आमंत्रित दावा आपत्ति करने की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर तक।

एमसीबी/30 सितम्बर 2025/ कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना, मनेंद्रगढ़ के माध्यम से जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कुल 04 रिक्त पद एवं सहायिकाओं के कुल 69 रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन पदों के लिए प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन विकासखंड स्तरीय मूल्यांकन समिति की बैठक 22 सितंबर 2025 को संपन्न हुई। बैठक में प्राप्त आवेदनों का अवलोकन, परीक्षण एवं मूल्यांकन कर पात्र एवं अपात्र आवेदकों का चयन किया गया और केन्द्रवार तैयार  मूल्यांकन पत्रक परिशिष्ट-04 (अनंतिम सूची) को अनुमोदित किया गया।
अनंतिम सूची का प्रकाशन आज 30 सितंबर 2025 को कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मनेंद्रगढ़, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद् मनेंद्रगढ़ तथा मुख्य नगर पंचायत अधिकारी नगर पंचायत खोंगापानी के सूचना पटल पर किया गया है। इस सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को यदि किसी प्रकार की आपत्ति है तो वह लिखित रूप में दावा/आपत्ति आवेदन 09 अक्टूबर 2025 तक कार्यालयीन अवकाश को छोड़कर कार्यालय समय 5:30 बजे तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मनेंद्रगढ़, जिला-एमसीबी में प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाले कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
यह प्रकाशन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने एवं योग्य आवेदकों को उचित अवसर देने के उद्देश्य से किया गया है। आवेदिकाएं समय पर आपत्तियां प्रस्तुत कर अपनी पात्रता सुनिश्चित कर सकती हैं।
            ब्युरो रिपोर्ट
Recent Posts

अपने पैत्रीक निवास स्थान ग्राम सिलौटी में ग्रामवासियों के साथ होली एवं नगाड़े बजने का आनंद लेने पहुंचे लेखराम साहू जी पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली एवं ग्राम वासियों को उनके उज्वल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दी और विधायको से मिल कर उनको होली की बधाई दी।