शासकीय हाई स्कूल चरवाही एवं तिलोखन में किया गया स्वच्छता के साथ तिरंगा रैली का आयोजन।

एमसीबी/07 अगस्त 2025/  – भारतीय ध्वज “तिरंगा” राष्ट्र का प्रतीक है। इस 79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा”, कार्यक्रम का आयोजन 02 से 15 अगस्त, 2025 तक तीन चरणों में (प्रथम चरण 02 से 08 अगस्त, द्वितीय चरण 09 से 12 अगस्त, तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025) तक किया जाना है, जो “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम” पर आधारित होगा। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल चरवाही में तिरंगा यात्रा निकाला गया। व्याख्याता श्रीमती लिलि प्रधान ने बताया कि छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामवासियों को इस यात्रा का उद्देश्य विस्तार से बताया गया।
यह हमारे देश की शान व हमारे स्वतंत्रता का परिचायक है। यह हमारे मजबूत लोकतंत्र को बताता है, कि हम सभी भारत के लोग एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विश्वास और धर्म की स्वतंत्रता और अवसर की समानता प्राप्त करने के लिए है जिससे छात्र-छात्राओं के मन में  राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित  हो।
भारत सरकार द्वारा चरणबद्ध दिए गए गतिविधियों जैसे समस्त शासकीय भवनों एवं संस्थानों आवासीय भवनों में तिरंगा लाईटिंग, रंगोली, सेल्फी जोन एवं तिरंगा फहराना एवं पैम्पलेट, बैनर, स्टैण्डज़ आदि के माध्यम से “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता रू स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग“ कार्यक्रम को सफल बनाने स्थानीय भाषाओं में प्रमुखता से प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं।
रैली कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के नारे लगाते हुए ग्राम के प्रमुख चौराहे पर एकत्रित हुए, चरवाही के रैली में प्रमुख रूप से सरपंच विजय सिंह, व्याख्याता तेजभान सिंह, श्रीमती रेश्मा तिग्गा, सुश्री मनीष किंडो, अजीत कुमार तिर्की, शिक्षक भारतभूषणकांत, सुरेश कुमार नायक, गजेंद्र लहरे, जोहन, सचिव भूनेश्वर, रोजगार सहायक जगरनाथ, जिला समन्वयक श्रीमती प्रभा प्यासी, सब इंजिनीयर राकेश विश्वकर्मा सहित  छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
              ब्यूरो रिपोर्ट 
Recent Posts

ग्राम रुद्री एवं सांकरा में महतारी सदन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं सांसद का रंजना साहू ने जताया आभार, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण कदम

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ निकाला आक्रोश मार्च, महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर किया जोरदार प्रदर्शन