थाना अकला डोंगरी पुलिस की ग्राम कोहका में दबिश: आरोपी के घर से 21 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामदआबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को किया गिरफ्तार न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में जिले में अवैध शराब की बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 20.11.2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अकला डोंगरी पुलिस द्वारा ग्राम कोहका निवासी आरोपी भारत लाल मंडावी के घर पर विधिवत रेड कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से हाथ भट्टी द्वारा निर्मित कुल 21 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त किया गया।उक्त मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना अकला डोंगरी में अपराध क्रमांक 07/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल दाखिल कराया गया।गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता–भारत लाल मंडावी, पिता लहर सिंह मंडावी, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम कोहका, थाना अकला डोंगरी, जिला धमतरी(छ.ग.)।धमतरी पुलिस की अपील एवं चेतावनी –धमतरी पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन एवं भंडारण जैसी गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।धमतरी पुलिस – अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत कार्यवाही, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज का संकल्प






