देवउठनी एकादशी पर रंजना साहू ने दी क्षेत्रवासियों को बधाई, कहा – भगवान विष्णु की कृपा से सबका कल्याण हो

धमतरी -: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रंजना साहू ने तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर समस्त क्षेत्रवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।रंजना साहू ने कहा कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह की योग निद्रा से जागते हैं, और इसी दिन से सभी मांगलिक कार्य प्रारंभ होते हैं। तुलसी विवाह का यह पर्व हमें भारतीय संस्कृति, संस्कार और परंपरा से जोड़ता है।उन्होंने कहा कि आज घर-घर में तुलसी माता और शालिग्राम जी का विवाह बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह पर्व सुख-समृद्धि, खुशहाली और आपसी प्रेम का प्रतीक है।प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने भगवान विष्णु और माता तुलसी से प्रार्थना की कि प्रदेश के हर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि बनी रहे, किसानों की फसल अच्छी हो और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।

Recent Posts