भाजपाई खुद बताने निकले मोदी राज में लोकतंत्र खतरे में जसूजा जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नरेश जसूजा

ने कहा कि जो जो बात राहुल गांधी कहते है वो सच ही निकलती है।। अब जब कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवम्बर को लोकतन्त्र बचाओ देश बचाओ रैली की घोषणा की है तब से केंद्र की भाजपा सरकार डरी हुई है और जनाक्रोश को देखते हड़बड़ाहट में उन्होंने भी देश भर में लोकतन्त्र बचाओ रैली के माध्यम से आम जनता को बताने निकल पड़ी कि देश मे लोकतन्त्र खतरे में है ।। यह रैली निकालकर कांग्रेस के राहुल गांधी के आरोपों को स्वीकार कर ही लिया है।जसूजा ने पूछा कि पिछले 12 वर्षों से केन्द्र में किसकी सरकार है? किसके नेतृत्व में है? लोकतन्त्र को बचाने की जवाबदेही किसकी है? शायद भारत के राजनैतिक इतिहास में ये पहली घटना हो जिसमें सत्तारुढ़ भाजपा सरकार को अपने ही नेतृत्व में लोकतंत्र खतरे में नजर आ रहा। काँग्रेस जब दिल्ली में रैली की घोषणा करती है तब दिल्ली सरकार अपने व्यपारियो के माध्यम से दिल्ली में व्यपार का नुकसान का भरम फैलाने का कार्य करती और खुद भाजपा 28 अक्टूबर को दिल्ली में ओर अब पूरे देश भर में रैलियों को आयोजन कर रही क्या अब इससे पूरे देश मे व्यपार का नुकसान न होगा?? ये है भाजपा को दोहरा चाल चेहरा चरित्र जिसे देश की जागरूक जनता समझ चुकी है और आने वाले समय मे प्रदेशों और केंद्र में बैठी उनकी सरकार को उखाड़ फेंकेगी।।

Recent Posts