धमतरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने के लिए धमतरी विधायक ओंकार साहू छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं साथी विधायकों के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए।इस दौरान विधायक ओंकार साहू ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी निर्वाचन व्यवस्था और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार के सम्मान पर निर्भर करती है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का मत सर्वोपरि है और उसकी रक्षा करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के समर्थन में आयोजित यह प्रदर्शन लोकतांत्रिक मूल्यों संवैधानिक अधिकारों और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाने का एक प्रयास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन और अपनी बात रखने का अधिकार प्रत्येक नागरिक को प्राप्त है।विधायक साहू ने कहा कि लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने जनता की आवाज को उचित मंच देने तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगें उठाती रहेगी।उन्होंने कहा कि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना की रक्षा के लिए जनहित से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना आवश्यक है। जनता के मताधिकार का सम्मान और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखना एक मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।इस दिल्ली प्रवास के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया और नागरिकों के मताधिकार से जुड़े विषयों पर अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से सामने रखने का संकल्प व्यक्त किया।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा के नेताप्रतिपक्ष चरणदास महंत सिहावा विधायक अंबिका मरकाम कसडोल विधायक संदीप साहू रामकुमार यादव बालेश्वर साहू प्रदेश सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली के लिए रवाना हुए






