गौ-तस्करी एवं पशु क्रूरता के विरुद्ध धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही -14 मवेशियों को मुक्त कराकर सुरक्षित गौशाला भेजा

मवेशियों को ओडिशा के कत्लखाने ले जाने का मामला उजागर,थाना बोराई पुलिस की त्वरित कार्यवाही से आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोतिमडीह-लिखमा मार्ग पर कार्यवाही,50 हजार रूपये कीमत के 14 मवेशी जब्त पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देश पर जिले में गौवंश की अवैध तस्करी, पशु क्रूरता एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना बोराई पुलिस ने मवेशियों को क्रूरतापूर्वक हांककर ओडिशा ले जा रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर कुल 14 मवेशियों को मुक्त कराया। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये है।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही-:

दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोतिमडीह-लिखमा मुख्य मार्ग के पास से मवेशियों को अवैध रूप से ओडिशा की ओर ले जाया जा रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल संबंधित व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। सूचना मिलने पर थाना बोराई पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी को मवेशियों सहित हिरासत में लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी अमरचंद नेताम, उम्र 45 वर्ष, निवासी आमगांव, थाना बोराई, जिला धमतरी ने मवेशियों को क्रूरतापूर्वक मारते-पीटते हुए नवरंगपुर, ओडिशा स्थित कत्लखाने ले जाने की बात स्वीकार की। मवेशियों के परिवहन एवं खरीदी-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।14 मवेशी जब्त, पशु चिकित्सा परीक्षण के बाद गौसेवा समिति को सौंपे गए पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 14 मवेशी, जिनमें 11 गाय, 02 बैल एवं 01 बछिया शामिल हैं, जब्त किए। जब्त मवेशियों की कुल अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये आंकी गई है।सभी मवेशियों का पशु चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के पश्चात उनके सुरक्षित रख-रखाव एवं देखभाल के लिए पंडरीपानी के गौशाला को सुपुर्दनामा पर सौंपा गया।

आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध, विधिवत गिरफ्तार

मामले में थाना बोराई में अपराध क्रमांक 18/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजी जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण- नाम: अमरचंद नेताम

-पिता का नाम: भोलाराम नेताम- उम्र: 45 वर्ष- निवासी: आमगांव (आमानारा), थाना बोराई, जिला धमतरी,छत्तीसगढ़।

जब्त गौवंश

-11 गाय

-02 बैल

-01 बछिया

-कुल 14 मवेशी, अनुमानित कीमत 50,000/-रूपये

धमतरी पुलिस की अपील: गौवंश की अवैध तस्करी एवं पशुओं के प्रति क्रूरता एक गंभीर अपराध है। इस प्रकार की किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। धमतरी पुलिस पशुओं के संरक्षण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही के लिए प्रतिबद्ध है।

Recent Posts