भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पं. राजेश शर्मा के नेतृत्व में हुआ आत्मीय अभिनंदन बस्तर से राजधानी तक युवा शक्ति का संदेश, स्वागत में उमड़ा भाजयुमो का हुजूम कुणाल ठाकुर बोले धमतरी के उत्साह ने बढ़ाई कार्यकर्ताओं की ऊर्जा धमतरी। माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद के साथ बस्तर से राजधानी रायपुर की ओर सेवा संकल्प अभियान के तहत निकली भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की मोटरसाइकिल रैली का धमतरी पहुंचने पर रायपुर रोड स्थित महालक्ष्मी बिजनेस पार्क के सामने भाजपा प्रदेश समिति सदस्य पं. राजेश शर्मा के नेतृत्व में भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा-भाजयुमो कार्यकर्ताओं और युवाओं ने रैली में शामिल युवाओं का जोशीले अंदाज में अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।रैली का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कुणाल ठाकुर ने कहा कि धमतरी में मिला भव्य स्वागत कार्यकर्ताओं और युवाओं के उत्साह को और बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ रैली राजधानी रायपुर पहुंचेगी और वहां भी युवा साथियों के बीच यही जोश दिखाई देगा। ठाकुर ने स्वागत के लिए पं. राजेश शर्मा सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया।बस्तर के बदले वातावरण का संदेश स्वागत अवसर पर पं. राजेश शर्मा ने कहा कि आज बस्तर में बदलते वातावरण और नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता का सकारात्मक प्रभाव दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक समय नक्सल भय के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में भी आशंकित रहते थे, हिंसा के साए से निकलकर बस्तर विकास के नए उड़ान को झू रहा कल जिन हाथों में हथियार थे आज उन हाथों में हुनर है भाजपा ने जो कहा सदैव उसको धरातल पर उतारा है प्रधानमंत्री मोदी जी ने अपने संकल्प के रूप में नक्सलवाद का अंत का वायदा किया देश के गृहमंत्री अमित शाह जी ने नक्सलवाद के खात्मे की डेट लाइन तय कर दिया मुख्यमंत्री विष्णु देव जी और गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलवाद को मिशन के रूप में लिया और आज बस्तर नक्सलमुक्त विकास की ओर बढ़ रहा और आज उसी बस्तर की पावन भूमि से माँ दंतेश्वरी का आशीर्वाद लेकर युवा मोटरसाइकिल यात्रा के माध्यम से राजधानी की ओर बढ़ रहे हैं।शर्मा ने कहा कि ऐसे उत्साहपूर्ण वातावरण में युवाओं का स्वागत करना सउनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बस्तर विकास और युवा शक्ति के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा तथा यहां की युवा तरुणाई नए मापदंड कायम करेगी।संगठन की सक्रियता का दिखा असर पं. शर्मा ने कहा कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा के कुशल संचालन में जिलेभर में संगठन द्वारा लगातार सराहनीय गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। धमतरी में बाइक रैली के स्वागत के दौरान युवाओं की बड़ी मौजूदगी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रही। उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी ने पूरे कार्यक्रम को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री महेंद्र पंडित, आमदी मंडल अध्यक्ष विनय जैन, विकास शर्मा, हर्ष अग्रवाल, पारस यादव, लक्की डागा, विक्की यादव, राजा सोनी,नानकु महाराज आर्यन सोनी, बाबू, सत्तू यादव, सूरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता तथा युवा उपस्थित रहे।






