सेवा संकल्प के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम सम्पन्न, पोषण पर हुआ संवाद

धमतरी/ राष्ट्रीय पोषण माह 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना धमतरी (शहरी) द्वारा औद्योगिक वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में आज सेवा संकल्प आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय पोषण माह 25 सितम्बर से 06 अक्टूबर 2026 तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिन दीदियों का सम्मान एवं पोषण पर संवाद कार्यक्रम रखा गया था।कार्यक्रम के अतिथि वक्ता के रूप में नील कुमार पटेल संयोजक विधी प्रकोष्ठ नंदू लोधी संयोजक झुगी झोपड़ी प्रकोष्ठ अर्चना आर्य गौरी राजपूत उषा ठाकुर मैडम आदि उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में पटेल ने कहा कि बच्चों के जीवन के प्रथम 1000 दिन का पोषण उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास की नींव है। गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं 0 से 6 वर्ष के बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार देना अत्यंत आवश्यक है। कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए पोषण थाली का आयोजन किया गया, जिसमें चावल, दाल, सब्जी, रोटी, फल एवं केले को परोसा गया। बच्चों को एक साथ बैठाकर भोजन कराया गया तथा स्वच्छता एवं हाथ धुलाई के महत्व के बारे में बताया गया।इस अवसर पर केन्द्र में पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें स्थानीय मोटा अनाज हरी साग-सब्जियों एवं पोषक आहार से बने व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। अतिथियों द्वारा हितग्राही माताओं को पोषण टोकरी एवं बच्चों को उपहार का वितरण किया गया।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन दीदी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी, वार्डवासी महिलाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।भवदीयआंगनबाड़ी केन्द्र, औद्योगिक वार्डपरियोजना – धमतरी (शहरी), जिला – धमतरी (छ.ग.)

 

Recent Posts