
धमतरी। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी के रूप में सुखदेव भगत को संगठन को मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके प्रथम छत्तीसगढ़ आगमन पर एयरपोर्ट में कांग्रेस नेता एवं नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष हरमीत सिंह होरा ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस दौरान हरमीत सिंह होरा ने सुकदेव भगत को छत्तीसगढ़ प्रभारी बनाए जाने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रथम आगमन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि सुखदेव भगत के प्रभारी बनने से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में भी नई ऊर्जा का संचार होगा।हरमीत सिंह होरा ने कहा कि नए प्रभारी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक क्षमता को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर आगे बढ़ने में उनके नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।






