पार्टी के पुरखों से मिला है हमें संयम, संघर्ष, एवं धैर्य का संस्कार-: प्रीतेश गांधी धमतरी-: जनसंघ के संस्थापक तथा एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती पर नहर किनारे स्थित आदम कद मूर्ति में माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने किया नमन साथ में नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा पार्षद कुलेश सोनी, महावीर सिंन्हा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री गांधी ने कहा है कि विपरीत परिस्थितियों में संयम , संघर्ष धैर्य के साथ कार्य करने वाला ही सार्वजनिक जीवन में सच्चा सेवक होता है और यही हमारे पुरखों की हम सबको प्रेरक मार्गदर्शन है।







