शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संबलपुर का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा एवं विद्यालय विकास पर हुई चर्चा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, संबलपुर में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मोनिका देवांगन सभापति महिला एवं बाल विकास समिति जिला पंचायत धमतरी धनेश्वरी साहू जिला पंचायत सदस्य तथा आनन्द स्वरूप मेश्राम महामंत्री भाजपा भोथली मंडल, जिला धमतरी ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय की कक्षाओं की स्थिति का अवलोकन करते हुए कक्षों में पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन, ब्लैकबोर्ड/स्मार्टबोर्ड तथा विद्यार्थियों के बैठने के लिए उपलब्ध बेंच-डेस्क की व्यवस्था की जानकारी ली गई। इसके साथ ही विद्यालय में पेयजल एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया गया तथा विद्यार्थियों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं छात्र-छात्राओं हेतु पृथक एवं स्वच्छ शौचालयों की उपलब्धता की स्थिति जानी गई।विद्यालय परिसर में सुरक्षा एवं खेलकूद संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। खेल मैदान, उपलब्ध खेल सामग्री तथा विद्यार्थियों के लिए खेलकूद की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति स्वीकृत पदों तथा रिक्त पदों की स्थिति की भी जानकारी संस्था प्रमुख एच.के. खालसा से प्राप्त की गई।इस अवसर पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष दीपक ध्रुव एवं समिति के सदस्यों से भी मुलाकात की गई। विद्यालय के आवश्यक विकास कार्यों उपलब्ध संसाधनों तथा आगामी आवश्यकताओं पर चर्चा करते हुए विद्यालय के समुचित विकास के लिए आवश्यक बजट एवं कार्ययोजना के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके सामान्य ज्ञान बुनियादी समझ एवं शैक्षणिक स्तर को जानने का प्रयास किया गया। विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों पर बातचीत कर उनकी जिज्ञासाओं एवं विद्यालय से संबंधित आवश्यकताओं को भी समझा गया।इस अवसर पर ग्राम संबलपुर के पूर्व सरपंच राजेश चंद्राकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता लालचंद साहू, विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय की वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा विद्यालय के समग्र विकास के लिए आवश्यक कार्यों की पहचान करना रहा।

Recent Posts