आराध्य गरबा की मचेगी धूम मुंबई के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ क्रिकेट जगत की हस्तियां भी होंगी शामिल आयोजक पंडित राजेश शर्मा

धमतरी। शहर में इस वर्ष आराध्य गरबा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। समाजसेवी एवं धर्मसेवक भाजपा नेता पंडित राजेश शर्मा ने आज अपने बिजनेस पार्क में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 11 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक आराध्य गरबा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए आयोजन की आधिकारिक लॉन्चिंग भी की गई।पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि आराध्य गरबा को इस वर्ष और भी भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। आयोजन में मुंबई (बॉम्बे) के प्रसिद्ध कलाकारों के शामिल होने की जानकारी उन्होंने दी। हालांकि कलाकारों के नाम फिलहाल गोपनीय रखे गए हैं और आने वाले दिनों में इसकी घोषणा की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि आयोजन में भारतीय क्रिकेट जगत से जुड़े कुछ नामी-गिरामी लोगों के पदार्पण की भी संभावना है। इसे लेकर आयोजन समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंडित राजेश शर्मा एवं उनकी पूरी टीम आराध्य गरबा को सफल और यादगार बनाने के लिए जुट गई है।इस अवसर पर. प्रकाश शर्मा, महेंद्र पंडित योगेश रायचुरा विकास शर्मा, लक्की डागा, सूरज शर्मा, शुभांक मिश्रा,आदर्श शर्मा सुभाष चंद्राकर नीशू सिन्हा सागर सोनी बरखा शर्मा विशाखा शर्मा प्राची सोनी रितिका हर्षा महेश्वरी शिष्या तिवारी सहित आयोजन से जुड़े अन्य सदस्य उपस्थित थे

 

Recent Posts