गाडा पारा को मिली नई पहचान अब सुबन पारा के नाम से जाना जाएगा

जनभावनाओं का सम्मान करना ही जनप्रतिनिधित्व की असली जिम्मेदारी : महापौर रामू रोहरा धमतरी। शहर के साल्हेवार पारा वार्ड स्थित गाडा पारा अब नई पहचान के साथ ‘सुबन पारा’ के नाम से जाना जाएगा। वार्डवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग और स्थानीय जनभावनाओं को सम्मान देते हुए नगर निगम धमतरी द्वारा नाम परिवर्तन की आवश्यक के बीच की।महापौर रामू रोहरा ने कहा कि किसी मोहल्ले या वार्ड का नाम केवल पहचान नहीं होता, बल्कि उससे वहां के लोगों का इतिहास, भावनाएं और आत्मसम्मान जुड़ा होता है। जनता की भावना का सम्मान करना जनप्रतिनिधि के रूप में हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। वार्डवासियों की इच्छा को देखते हुए गाडा पारा को अब ‘सुबन पारा’ के नाम से नई पहचान दिलाने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार और भाजपा के जनप्रतिनिधि केवल विकास के वादे नहीं करते, बल्कि जनता की अपेक्षाओं और भावनाओं को समझकर उन्हें धरातल पर उतारने का काम करते हैं। नगर निगम धमतरी में भी हमारा संकल्प है कि शहर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक मोहल्ले को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाए।महापौर ने कहा कि जनता का विश्वास हमारी सबसे बड़ी ताकत है और जनता की मांगों को पूरा करना हमारी प्राथमिकता। सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ स्थानीय पहचान और जनभावनाओं से जुड़े विषयों पर भी निगम पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है।सुबन पारा नाम की घोषणा होते ही क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। वार्डवासियों ने महापौर रामू रोहरा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही मांग को सम्मान मिलने से मोहल्ले को एक नई पहचान प्राप्त होगी। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया है, इसलिए जनता की आवाज हमारी प्राथमिकता है। धमतरी के विकास के साथ हर वार्ड की पहचान, सम्मान और नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करना हमारा संकल्प है।उन्होंने कहा कि सुबन पारा अब केवल नया नाम नहीं बल्कि क्षेत्र की नई पहचान और नई उम्मीद का प्रतीक बनेगा। आने वाले समय में यहां विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Recent Posts