महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से -छाती-उड़ेना-झिरिया-कंडेल-भोथली-संबलपुर मार्ग के निर्माण की मिली स्वीकृति ग्रामीणों में खुशी धमतरी। धमतरी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को बड़ी विकास सौगात मिली है। वर्षों से लंबित सड़क चौड़ीकरण एवं उन्नयन की मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ी है। महापौर रामू रोहरा के लगातार प्रयासों और पहल के परिणामस्वरूप -छाती-उड़ेना-झिरिया-कंडेल-भोथली-संबलपुर मार्ग के लगभग 16 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य के लिए 35.87 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है। वित्त विभाग की सहमति के बाद अब इस महत्वपूर्ण कार्य का रास्ता साफ हो गया है।यह मार्ग धमतरी विधानसभा के कई महत्वपूर्ण गांवों को आपस में जोड़ता है। सड़क के चौड़ीकरण और उन्नयन से ग्रामीणों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होने के साथ कृषि, व्यापार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है।जनता की मांग को प्राथमिकता देना हमारी जिम्मेदारी : रामू रोहरा महापौर रामू रोहरा ने कहा कि क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि सड़कें केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का माध्यम हैं। इस मार्ग के चौड़ीकरण से आसपास के गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।महापौर ने इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा एवं सांसद रूप कुमारी चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से धमतरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।ग्रामीणों ने जताया आभार 35.87 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिलने की जानकारी के बाद छाती, उड़ेना, झिरिया, कंडेल, भोथली, संबलपुर सहित आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से सड़क चौड़ीकरण की मांग की जा रही थी। अब स्वीकृति मिलने से बेहतर सड़क सुविधा, सुरक्षित आवागमन और क्षेत्र में विकास की नई संभावनाओं का मार्ग प्रशस्त हुआ है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए महापौर रामू रोहरा का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री एवं प्रदेश सरकार के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।







