भक्त करते हैं पूजा अर्चना,नंदी की भी अदभुत महिमा व भक्ति सावन माह के प्रत्येक सोमवार नंदी पंहुचा था शिवलिंग धमतरी-: भगवान शंकर के अनेक गणों में नंदी को उच्चतम दर्जा प्राप्त है, आज भी साक्षात रूप से दुर्लभ अवसरों पर भक्ति का विशेष संयोग देखने को मिलता है, इसका एक साक्षात उदाहरण ग्राम बोडरा डी के भक्तों के आस्था एवं श्रद्धा के केंद्र बिंदु मार्केट धाम में भगवान भोले भंडारी के समक्ष देखने को मिलता है जब गांव का नंदी प्रत्येक सोमवार को मंदिर में पहुंच जाता था और शिवलिंग के पास पहुंचकर उसकी परिक्रमा के साथ ही वहां पर चढ़े हुए प्रसाद का कुछ ही अंश ग्रहण करके फिर वापस लौट जाता था इस भक्तिमय वातावरण के साक्षी बनने वाले इस दृश्य से हतप्रभ रह जाते थे। सावन के समापन सोमवार को तो वह मंदिर परिसर में घंटा बैठकर बिना कोई भोजन ग्रहण किया भक्तों के साथ बैठा रहा उसकी विशेषता यहां है कि यह विशालकाय नंदी कभी किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है छोटे-छोटे बच्चे भी इसके पास आसानी से आ जाते हैं गांव के लोग भी पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ एवं विशेष समय पर उसकी पूजा अर्चना करते हैं भगवान भोले भंडारी की यही अद्भुत भक्ति को आसपास के गांव के लोग भी देखने के लिए पहुंचते हैं।देवो के देव महादेव की है अद्भुत महिमा-: प्रीतेश गांधी सावन के प्रत्येक सोमवार तथा वर्ष के अनेक अवसरों पर मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ ही विशेष पूजा अर्चना के साथ दर्शन आपके लिए पहुंचने वाले भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी ने बताया कि देवों के देव महादेव की कृपा एवं भक्ति वर्तमान समय में साक्षात एवं शाश्वत है मार्केट धाम में समय-समय पर यह अनुभूति निस्वार्थ रूप से भगवान के प्रति समर्पण भाव से करने पर प्राप्त होती है प्राकृतिक वातावरण से अच्छा अधिक इस धार्मिक परिसर पर समय-समय पर नंदी भगवान सर्प देव सहित भगवान के विशेष गण साक्षात उपस्थिति देकर दर्शन देते हैं। या हम भक्तों के लिए विशमय कारी एवं सौभाग्यशाली क्षण होता है।






