
हरियाली सावन महोत्सव में महिलाओं ने मनाया तीज मिलन

बालोद :– नवचेतना समाजसेवी संगठन द्वारा मंदिर परिसर में हरियाली सावन महोत्सव एवं तीज मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव-पार्वती एवं माता रानी की पूजा-अर्चना से हुई। महिलाओं ने माता रानी को सुहाग सामग्री अर्पित कर प्रसाद स्वरूप सुहागिनों में वितरित किया।
महिलाओं ने हरे परिधानों में सजकर सावन गीतों पर नृत्य किया और विभिन्न मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार किरण साहू पार्षद एवं सरिता साहू, द्वितीय पुरस्कार प्रेमा बघेल तथा तृतीय पुरस्कार मेनका साहू ने प्राप्त किया।
संगठन की संयोजिका पद्मिनी देवेंद्र साहू ने कहा कि तीज मिलन का उद्देश्य परंपराओं को जीवित रखने के साथ महिलाओं में आपसी प्रेम, एकता और सौहार्द बढ़ाना है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पद्मिनी देवेंद्र साहू, दुर्गा जोशी, डिलेश्वरी साहू, रुक्मणी कोसरे, सरिता साहू, मेनका साहू, द्रौपदी साहू, सुशीला गरिहा, ज्योति कौशल, वीणा बघेल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं। आयोजन में मंदिर समिति संरक्षक विनोद साहू एवं दुष्यंत देवांगन का विशेष सहयोग रहा।






