देश की रक्षा करने वालें जवानों को बनाया भाई सेना के जवानों के लिए भेजी राखी रूचि और खुशी ने एसपी को सौपी राखियां

धमतरी।देश की रक्षा करने वाले सेना एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों को हमने अपना भाई माना है। जैविक रूप से हमारा कोई भाई नहीं है, लेकिन भौतिक रूप से मौजूद इतने बड़े और महान देश भारत की रक्षा करने वाले सैनिक हमारे भाई है। यह बात कहते हुए दो बहनों रूचि साहू एवं खुशी साहू ने देश की सीमा में तैनात जवानों के लिए राखियां भेजी।10 अगस्त को एसपी कायर्यालय में रुचि साहू एवं खुशी साहू ने एसपी भावना पांडेय को राखियां सौंपी और देश की सीमा में तैनात जवानों तक पहुंचाने का निवेदन किया। उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में हमारे वीर सैनिक अपने घरों और परिवारों से कोसों दूर रहकर भी अपने कतर्व्य पथ पर डटे रहते हैं। ऐसे में, रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर किसी भी जवान की कलाई सूनी न रहे, यह जवाबदारी हम सबकी है। रक्षाबंधन महज एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट विश्वास और सुरक्षा का वचन है। देश की सीमा पर तैनात जवान जब अपनी जान की बाजी लगाकर 140 करोड़ देशवासियों की रक्षा करते हैं, तो पूरा देश उनका परिवार बन जाता है। इस समय देश के कोने-कोने से बहनों द्वारा राखी भेजी जा रही है। राखियां भेजकर देश की बहनें यह संदेश दे रही हैं कि सरहद पर तैनात हर फौजी उनका हमारा भाई है।

Recent Posts