
धमतरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला धमतरी द्वारा देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों की स्मृति एवं उनके परिवारों के सम्मान में श्रद्धांजलि एवं तिरंगा भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा के नेतृत्व में ग्राम परस्तराई पहुंचकर शहीद देमान लाल साहू ग्राम खरेंगा में शहीद मनीष कुमार नेताम जी तथा ग्राम सारंगपुरी में शहीद छोवा राम सेन जी के परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की गई। इस दौरान शहीद परिवारों को तिरंगा भेंट कर वीर जवानों के बलिदान को नमन किया गया तथा उनके साथ कुछ समय बिताकर उनकी कुशलक्षेम जानी गई।भाजयुमो जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने कहा कि देश की सीमाओं और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। शहीद परिवार हमारे लिए सम्मान और प्रेरणा का स्रोत हैं। उनके त्याग और साहस को नमन करना हम सभी का दायित्व है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव शहीद परिवारों के सम्मान और उनके प्रति कृतज्ञता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।






