नगर निगम एवं शासकीय अस्पताल की मितानिन टीम बने हुए हैं लगातार नजर साफ सफाई के साथ ही, शुद्ध पेयजल को प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा उपलब्ध-: पिंटू यादव धमतरी-: बनिया पारा वार्ड में डायरिया की शिकायत के बाद पार्षद पिंटू यादव अपने पूर्व पार्षद पत्नी सरिता यादव सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर-घर पहुंचकर जन जागरूकता शुद्ध पेयजल के लिए क्लोरीन टैबलेट की उपलब्धता तथा सफाई की समुचित व्यवस्था हेतु सघन एवं विशेष अभियान चलाया जा रहा है यादव सतत रूप से नगर निगम की टीम के साथ घर-घर पहुंचकर निगरानी करते हुए लोगों से अपील कर रहे हैं कि बरसात के दिनों में जल जनित बीमारी से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें वही किसी प्रकार की दूषित पानी की आपूर्ति होने पर नलों के पाइप को चेक कर तुरंत निगम को सूचित करे, जिसे तुरंत दुरुस्त किया जा सके यादव ने आगे कहा है कि शुद्ध पेयजल आम लोगों को उपलब्ध हो इसके लिए शुद्धीकरण हेतु हर संभव विधि अपनाने की वार्ड के लोगों से अपील कर रहे हैं साथ ही सफाई अभियान में रोज सुबह शाम किया जा रहा है जिससे किसी प्रकार की कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो।मितानिन घर-घर पहुंचकर उल्टी दस्त के मरीजों की कर रही है खोजबीन उल्टी दस्त की शिकायत की जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग का पूरा अमला मितानिन प्रेक्षक लक्ष्मी यादव, मितानिन ममता सोनी, लक्ष्मी शांडिल्य,भारती देवँगन संगीता साहू मनोज वाधवानी मनीष सिन्हा कुलेश्वरी नगरची कृष्ण उर्वशी साहू पीड़ित परिवार एवं क्षेत्र के घर-घर तक पार्षद पिन्टू यादव के साथ पहुंचकर मरीजों की खोजबीन कर रही है ताकि उन्हें समय रहते समुचित उपचार प्राप्त हो सके, तथा डायरिया के लक्षणों वाले मरीजों को विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की भी सलाह दी गई है सभी को ओआर एस के घोल बनाने का पाउडर तथा संबंधित दवाई भी उपलब्ध कराई गई है। स्वास्थ्य विभाग पूरी स्थिति पर नजर जमाए हुए हैं आवश्यकता पड़ने पर वार्ड में अस्थाई कैंप भी लगाया जाएगा ऐसी जानकारी मिली है। महापौर के दौरे के बाद निगम का सफाई एवं स्वास्थ्य विभाग की बनी है सक्रियता महापौर रामू रोहरा रविवार को घंटों मशक्कत करते हुए अति शीघ्र उल्टी दस्त पर नियंत्रण करते हुए भविष्य में किसी प्रकार की महामारी का प्रकोप बढ़ ना इसके लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने का निर्देश नगर निगम तथा शासकीय अस्पताल की टीम को दिया है उससे पूर्व ही जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर स्वयं पाइप लाइनों के लीकेज जिनकी संख्या 20 से अधिक बताई जा रही है को ठीक किया गया है वहीं स्वास्थ्य विभाग के सभापति निलेश लुनिया भी सफाई विभाग के कर्मचारियों को पूरे वार्ड की साफ सफाई करने के निर्देश दे रहे हैं।






