गुरु पूर्णिमा पर निगम पीडब्ल्यूडी अध्यक्ष ने सभी गुरुजनों को नमन् कर बधाई एवं दी शुभकामनाएं

गुरु शिष्य परंपरा का महान संवाहक है हमारा देश भारत -:विजय मोटवानी धमतरी -: गुरु पूर्णिमा के महान आस्था एवं श्रद्धा के पर्व को पूरे देश में संबंधों की पवित्रता के नाम से जानते हुए इस दिवस पर प्रत्येक व्यक्ति अपने गुरु के प्रति कृतज्ञता, गुरु ऋण से उऋण होने के पवित्र मार्ग पर अग्रसर होता है इस विशेष एवं महान दिवस पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी में समाज के प्रेरणा पुंज तथा पद प्रदर्शन के रूप में पूजनीय, वंदनीय गुरुजनों को नमन करते हुए सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई देकर शुभकामनाएं दी है मोटवानी ने कहा है कि धरती पर परमात्मा की बनाई हुई सबसे अनुपम कृति है गुरु जिसके कारण ही आज समाज अपनी विशिष्ट भूमिका निभाते हुए आगे बढ़ रहा है वहीं उन्होंने आगे बताया कि हमारा देश गुरु शिष्य की परंपरा का सबसे बड़ा संवाहक है और यही से विश्व में अमन चैन शांति तथा भाईचारे का पैगाम भी विश्व समुदाय को वसुदेव कुटुंबकम् के रूप में प्राप्त होता है।

Recent Posts