युवा जागरूक तो सुरक्षित भविष्य : धमतरी पुलिस यातायात ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश

एसपी धमतरी के निर्देश पर धमतरी पुलिस यातायात ने किया अंजुमन हायर सेकंडरी स्कूल में नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजितअंजुमन स्कूल के छात्र- छात्राओं को सड़क सुरक्षा, साइबर सतर्कता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए किया गया प्रेरित पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस के यातायात प्रभारी एवं यातायात स्टाफ द्वारा अंजुमन हायर सेकंडरी स्कूल धमतरी में नशा मुक्ति एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना था।कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वर्तमान समय में नशा युवाओं के भविष्य, परिवार एवं समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभर रहा है। नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि शिक्षा करियर, पारिवारिक जीवन तथा सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाता है। विद्यार्थियों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के नशे से स्वयं दूर रहें तथा अपने मित्रों एवं परिजनों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, यातायात संकेतों का पालन करने, नाबालिगों द्वारा वाहन नहीं चलाने तथा शराब अथवा अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन नहीं चलाने के संबंध में विस्तार से समझाइश दी गई। अधिकारियों ने बताया कि छोटी-सी लापरवाही भी बड़े सड़क हादसे का कारण बन सकती है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं भी नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे।कार्यक्रम में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के उपाय एवं आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, नशे के अवैध कारोबार अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका पुलिस अधिकारियों द्वारा सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समाधान किया गया। विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण, यातायात नियमों के पालन तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प भी लिया।धमतरी पुलिस का उद्देश्य केवल कानून का पालन कराना ही नहीं, बल्कि समाज विशेषकर युवा पीढ़ी को जागरूक एवं जिम्मेदार बनाकर सुरक्षित, अनुशासित एवं नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निरंतर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि युवाओं को सही दिशा मिल सके और वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सकारात्मक भूमिका निभा सकें।कार्यक्रम में स्कूल के प्रशासक अब्दुल हुसैन,उप प्राचार्य सत्तार खान,यातायात प्रभारी उप निरीक्षक खेमराज साहू, प्रधान आरक्षक दौलत मरकाम आरक्षक यशवंत दीवान सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन अपनाने तथा यातायात नियमों का सदैव पालन करने का संकल्प लिया।‌धमतरी पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न

Recent Posts