रंजना साहू की अनुशंसा पर डिपोपारा सामुदायिक भवन के विकास हेतु 15.97 लाख रुपये की स्वीकृति, उपमुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार

रंजना साहू ने विधायक कार्यकाल में वार्डवासियों को सामुदायिक भवन की दी थी सौगात, अब होगा उन्हीं के प्रयास से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार धमतरी- भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू की अनुशंसा एवं सतत प्रयासों से धमतरी नगर निगम क्षेत्र के सोरिद वार्ड स्थित डिपोपारा सामुदायिक भवन के विकास कार्यों के लिए 15 लाख 97 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस स्वीकृति से क्षेत्र के नागरिकों को सामुदायिक भवन में बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्वीकृत राशि से सामुदायिक भवन परिसर में बोर खनन, शौचालय निर्माण, बाउंड्रीवॉल तथा शेड निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए जाएंगे। इन सुविधाओं के विकसित होने से भवन का उपयोग सामाजिक सांस्कृतिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए और अधिक सुविधाजनक एवं उपयोगी हो सकेगा। रंजना साहू ने बताया कि डिपोपारा क्षेत्र के रहवासियों द्वारा लंबे समय से सामुदायिक भवन में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार की मांग की जा रही थी। क्षेत्रवासियों की इस आवश्यकता को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने शासन स्तर पर विषय को प्रमुखता से रखा और लगातार प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप यह स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि अपने विधायक कार्यकाल में उन्होंने क्षेत्रवासियों को सामुदायिक भवन की सौगात दी थी, और अब उसके विकास एवं सुविधाओं के विस्तार के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस महत्वपूर्ण स्वीकृति के लिए साहू ने छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री माननीय अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनकल्याणकारी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। डिपोपारा सामुदायिक भवन में होने वाले विकास कार्य भी इसी जनहितकारी सोच का परिणाम हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साहू ने कहा कि धमतरी विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा। क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड और गांव में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। विकास कार्यों की स्वीकृति मिलने पर नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन, पार्षद विजय मोटवानी, पार्षद निलेश लुनिया, पूर्व पार्षद रितेश नेताम, अंकालू सिन्हा, पीताम्बर साहू, कांशी राम साहू, पंकज गौतम, चंद्रहास सेन, रेखा, तारा सेन, हिमांशु साहू एवं राम सिन्हा सहित वार्डवासियों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना डीपेंद्र साहू तथा प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किए।

Recent Posts