धमतरी पुलिस की डायल-112 सेवा बनी आमजन का भरोसा, लॉन्च होने के एक महीने के भीतर 800 प्रकरणों में त्वरित रिस्पॉन्स किया

सड़क दुर्घटना चिकित्सा सहायता, विवाद एवं कानून व्यवस्था संबंधी मामलों में त्वरित पहुंचकर दी राहत ; घायल, गर्भवती महिला, जहर सेवन करने वाले व्यक्ति एवं विवादग्रस्त मामलों में डायल-112 टीम ने पहुंचकर दी तत्काल सहायता जनसेवा, संवेदनशीलता एवं त्वरित पुलिसिंग का उदाहरण बनी धमतरी पुलिस की ERV टीमें पुलिस अधीक्षक धमतरी के निर्देशन में संचालित डायल-112 (ERV) सेवा जिलेभर में आम नागरिकों को त्वरित सहायता प्रदान करते हुए जनविश्वास का मजबूत माध्यम बन रही है। दिनांक 12 से 14 जून 2026 के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्राप्त आपातकालीन सूचनाओं पर डायल-112 टीमों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं सहायता प्रदान की। थाना सिहावा क्षेत्र भारत पेट्रोल पंप सिहावा के पास वाहन से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया गया। थाना कुरूद क्षेत्र जमीनी विवाद, पारिवारिक विवाद एवं मारपीट की आशंका संबंधी सूचनाओं पर डायल-112 टीम ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी तथा स्थिति को शांतिपूर्ण बनाया।थाना भखारा क्षेत्र – जमीनी विवाद का शांतिपूर्ण समाधान मडाई भाटा मोखा रोड में खेत की मेड़ निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर ERV टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराया गया तथा नियमानुसार सीमांकन कराने एवं भविष्य में विवाद की स्थिति में थाना में रिपोर्ट करने की सलाह दी गई।थाना मगरलोड क्षेत्र मोबाइल फोन से धमकी, वाद-विवाद एवं गाली-गलौज संबंधी सूचनाओं पर पहुंचकर पुलिस ने आवश्यक समझाइश एवं कानूनी सलाह प्रदान की। घायल एवं जरूरतमंदों को त्वरित सहायता ग्राम भुसरेंगा में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया। ग्राम नवागांव में प्रसव पीड़ा से पीड़ित गर्भवती महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। ग्राम राखी में दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। थाना अर्जुनी क्षेत्र – सड़क दुर्घटना में घायल को पहुंचाया अस्पताल महिंद्रा शोरूम के सामने सेहराडबरी नाका के पास मोटरसाइकिल एवं साइकिल की टक्कर में घायल हुए संजय सफल को डायल-112 टीम द्वारा तत्काल सहायता प्रदान करते हुए उनकी पत्नी के साथ उपचार हेतु मसीह अस्पताल धमतरी पहुंचाया गया। थाना कुरूद क्षेत्र – जहर सेवन करने वाले व्यक्ति को समय पर मिली सहायता ग्राम कुर्रा, मरारपारा में सूचना प्राप्त होने पर डायल 112 टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में एक व्यक्ति द्वारा मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण जहर सेवन करना पाया गया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के माध्यम से उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित हो सका। पारिवारिक एवं सामाजिक विवादों में पुलिस की संवेदनशील पहल विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्राप्त पारिवारिक एवं सामाजिक विवादों की सूचनाओं पर पहुंचकर डायल-112 टीमों ने समझाइश, मध्यस्थता एवं त्वरित हस्तक्षेप के माध्यम से विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने का प्रयास किया। धमतरी पुलिस की डायल-112 सेवा दिन-रात आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। जिलेभर में प्रतिदिन प्राप्त होने वाली सड़क दुर्घटना, चिकित्सा आपातकाल, प्रसव सहायता, जहर सेवन, जमीनी एवं पारिवारिक विवाद, संदिग्ध वाहन, कानून-व्यवस्था एवं अन्य आपातकालीन सूचनाओं पर ERV टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही हैं। त्वरित प्रतिक्रिया मानवीय संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के कारण डायल-112 सेवा आमजन के बीच विश्वास और सुरक्षा का मजबूत आधार बनकर उभरी है।आपातकाल में डायल-112, हर समय आपके साथ धमतरी पुलिस – जनसेवा, सुरक्षा एवं विश्वास का प्रतीक

Recent Posts