मोदी के 4399 ऐतिहासिक दिन को यादगार बनाने सुशासन शिविर में स्वच्छता विरो का पार्षद ने किया सम्मान

समाज के सच्चे सेवक एवं स्वास्थ्य के रक्षक है स्वच्छता कर्मी, इन्हें प्रोत्साहित करना जनप्रतिनिधि का है नैतिक धर्म-: पिंटू यादव धमतरी-: सुशासन शिविर के समापन दिवस पर भावुक एवं दिल को भाव विभोर कर आंखों में आंसू ला देने वाली एक मर्मस्पर्शी समाज के सामने उदाहरण पार्षद पिंटू यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया जब उन्होंने आदर्श बाल मंदिर में आयोजित शिविर के शुभारंभ अवसर पर सुबह से वार्ड में सेवा प्रदान करने वाले स्वच्छता कर्मी श्याम एवं अनिल का तिलक वंदन करते हुए माला पहनकर शाँल एवं श्रीफल भेंट करते हुए सम्मान ही नहीं किया अभी तो पूरे शिविर के समक्ष उन सब को एक जनप्रतिनिधि के नैतिक कर्तव्य के निर्वहन का महत्वपूर्ण साधक बताते हुए कहां की यही समाज के सच्चे रक्षक एवं स्वास्थ्य के सुरक्षा के महत्वपूर्ण प्रहरी के रूप में हमारे लिए वंदनीय है उनके सम्मान से हम खुद ही गौरन्वीत होते हैं। सुशासन से की सफलता पर मोहर उनकी उपस्थिति और इनका सम्मान से लग चुका है। उक्त अवसर के साक्षी बनने वालों में संजय तंबोली, गोविंद पात्रे ,टिकेश्वर साहू, राहुल चंद्रवंशी जीतू सोनी त्रिलोक यादव योगेश सोनी गोरी राज सोनी,संजय कुमार, आशा बाई प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Recent Posts