महापौर रामू रोहरा ने महंत घासीदास वार्ड में विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

पटेल समाज भवन में बाउंड्री वॉल एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ धमतरी/ नगर पालिक निगम धमतरी अंतर्गत महंत घासीदास वार्ड में विकास कार्यों को नई गति देते हुए पटेल समाज भवन में बाउंड्री वॉल निर्माण (लागत राशि 10लाख),एवं डॉ. गजेंद्र पटेल के घर के पीछे से उमेश नाग के घर तक सीसी रोड निर्माण (लागत राशि 10 लाख)कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। विकास कार्यों के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्रवासियों में उत्साह एवं हर्ष का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जगदीश रामू रोहरा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष नीलेश लुनिया, जल विभाग अध्यक्ष अखिलेश सोनकर, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, पूर्व पार्षद आमना सोना, भाजपा शहर मंडल के पूर्व महामंत्री दिलीप पटेल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन नाग एवं वार्ड पार्षद श्री हेमंत बंजारे उपस्थित रहे।महापौर रामू रोहरा ने भूमिपूजन उपरांत अपने उद्बोधन में कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पटेल समाज भवन में बाउंड्री वॉल निर्माण से परिसर अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनेगा, वहीं सीसी रोड निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन जनहित के कार्यों के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है और शहर के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभापति कौशल्या देवांगन ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य करा रहा है। समाज भवन एवं आसपास के क्षेत्र का विकास सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा तथा वार्ड की सुंदरता में वृद्धि करेगा।विशिष्ट अतिथि एवं लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष श्री विजय मोटवानी ने कहा कि वार्डों में सड़क, नाली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार निगम की प्राथमिकता है। विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी है।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य हिमानी साहू,युगल किशोर (पिंटू) यादव,पार्षद चंद्रभागा साहू,संजय देवांगन, आशा लोधी,संतोष सोनकर, कोमल सावा सार्वा,रुखमणी सोनकर,जनप्रतिनिधिगण एवं कोसरिया पटेल समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से समाज संरक्षक बिशेषर पटेल,धमतरी राज अध्यक्ष सगुन पटेल, नगर अध्यक्ष भूषण पटेल, विधि प्रकोष्ठ के नील पटेल, गेवेन्द्र पटेल, मदन पटेल, प्रकाश पटेल, बबला पटेल,चन्द्रकला पटेल, मनीष पटेल, भागवत पटेल, अर्जुन नाग, दयाराम लहरे, अर्जुन सिन्हा, ज्ञानेश्वर ध्रुव, पूजा नाग, सीमा नाग, रामेश्वरी सिन्हा, गोमती नाग,त्रिभुवन सिन्हा, शैलेन्द्र नाग, प्रहलाद पटेल (बुथ अध्यक्ष), डॉ. गजेन्द्र पटेल, दयाराम लहरे, गजानंद मीनपाल, विजय शर्मा, अशोक होतवानी, अंजनी ध्रुव, बेनीराम सिन्हा, रामेश्वरी सिन्हा, रमन सेन, उमेश नाग, छोटू ढीमर, विनोद महोबे, अर्जुन सिन्हा, गोपाल लहरे, सोमन देवांगन, राजू लहरे सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।सभी उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Recent Posts