धमतरी, 14 मई 2026: ग्राम पंचायत मुजगहन में गुरुवार को विकास की नई इबारत लिखते हुए कुल 8 लाख 92 हजार रुपये के विभिन्न निर्माण कार्यों का भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम से गांव में शिक्षा के बुनियादी ढांचे और आवागमन की सुविधाओं को एक नई गति मिलेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शासकीय प्राथमिक शाला परिसर में 5 लाख रुपये की लागत से टीन शेड निर्माण, 1 लाख 68 हजार रुपये की लागत से स्कूल के शौचालय निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 1 में कुल 2 लाख 24 हजार रुपये की लागत से दो सीसी रोड मुख्य मार्ग से कमल नारायण के घर तक और भीखम साहू के घर से राजेश साहू के घर तक के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया।इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत धमतरी के सदस्य मान कीर्तन मीनपाल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मुजगहन के सरपंच मान होमेश्वर साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत धमतरी की सदस्य मान धनेश्वरी साहू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त किए मान कीर्तन मीनपाल मुख्य अतिथि एवं सदस्य, जनपद पंचायत धमतरी ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और शिक्षा के स्तर को सुधारना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्राथमिक शाला में टीन शेड और आधुनिक शौचालय के निर्माण से हमारे बच्चों को एक सुरक्षित और स्वच्छ शैक्षणिक माहौल मिलेगा। इसके साथ ही सीसी रोड के निर्माण से ग्रामीणों की आवागमन की समस्या दूर होगी। हम मुजगहन सहित पूरे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कटिबद्ध हैं।मान. होमेश्वर साहू कार्यक्रम अध्यक्ष एवं सरपंच, ग्राम पंचायत मुजगहन: ग्राम पंचायत मुजगहन को एक आदर्श और सुविधा-संपन्न गांव बनाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। आज जिन विकास कार्यों का भूमिपूजन हुआ है, वे हमारे ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांगें थीं। शासन के सहयोग से आज ये मांगें पूरी हो रही हैं। हम सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों के आपसी सहयोग से गांव को विकास के पथ पर ऐसे ही निरंतर आगे ले जाते रहेंगे।मान. धनेश्वरी साहू विशिष्ट अतिथि एवं सदस्य जिला पंचायत धमतरी: बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण हर ग्रामीण का अधिकार है। स्कूलों में स्वच्छता और गांव में पक्की सड़कों का होना एक सशक्त और स्वस्थ ग्रामीण भारत की पहचान है। मुजगहन पंचायत में हो रहे ये सभी निर्माण कार्य यहां के निवासियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में मील का पत्थर साबित होंगे।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार तिवारी, डॉ. रामायण लाल साहू, ग्राम पटेल भुवन लाल साहू, पूर्व सरपंच रामदयाल साहू, अघनू राम साहू, ओमप्रकाश साहू, अघनू गजपाल,नामदेव साहू, शैलेश शर्मा प्रधान पाठक,गोविंद राव ,संतोष साहू, खिलेश्वर साहू, मुरली यादव,मुरारी सिन्हा बूथ अध्यक्ष भाजपा ,भूमेश साहू बूथ अध्यक्ष भाजपा,विनोद साहू बूथ अध्यक्ष भाजपा,ईश्वर सेन बूथ अध्यक्ष भाजपा सहित और समाज सेवी उपस्थित थे।कार्यक्रम को सफल बनाने में उपसरपंच जतिन साहू, सचिव दीपक सोनकर, समस्त पंचगण नारायण सेन,लिलेश्वरी ध्रुव, अनिता साहू, दमयंतीन ध्रुव,भूमिका साहू,विशाखा अग्रवाल,लिलेश्वर साहू,भुनेश्वरी साहू,परमानंद साहू,द्रौपदी नेताम ,गुलाब साहू, नूतेश्वरी साहू,कुमारी बाई,शैलेन्द्र नेताम, डेरहा राम यादव,यशोदा सिंहा,गोविंद नागरची,विमला साहू ,शकुंलता साहू,आदि) की सक्रिय भूमिका रही। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों ने इन विकास कार्यों के लिए हर्ष व्यक्त किया और आभार प्रकट किया।






