मर्मस्पर्शी संवेदनशील,मानवीय पहल! नारी वंदन बिल जनजागरण हेतु प्रस्तुत किये भाजपा नेता राजेश शर्मा

दिव्यांग गायत्री साहू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भावनाओं से जोड़ा, भाजपा प्रदेश सदस्य धमतरी-: देश के लोकतांत्रिक एवं संसदीय इतिहास में नारी वंदन बिल यदि पास हो जाता है तो एक नई क्रांति का सूत्रपात होगा इसी के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन जागरण अभियान चलाते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच अपने कार्यकर्ताओं को संपर्क अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित राजेश शर्मा 43 वर्ष की दिव्यांग गायत्री साहू के पास पहुंचते हुए इस बिल के संबंध में चर्चा की तो एक मर्म स्पर्शी ,संवेदनशील सद्भभावना पूर्ण वातावरण का निर्माण हो गया जन्म से दोनों पैर से चलने फिरने में असमर्थ गायत्री साहू ने कहा कि समाज में महिलाओं को भागीदारी दिया जाना अति आवश्यक है विशेष कर जो निचले स्तर पर जीवन यापन करते हैं और मेरे जैसे शारीरिक रूप से विकलांग भी है संपर्क अभियान के स्थान पर पंडित राजेश शर्मा भी अपनी मानवीय संवेदनाओं को रोक नहीं पाए और उन्होंने यथासंभव उन्हें मदद भी की और बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के इस वर्ग को लाभान्वित करने का कार्य करते हैं इसलिए योजनाओं के अनुरूप आप सभी उसका फायदा उठाएं और उन्होंने आगामी समय में लगने वाले सुशासन शिविर के संबंध में उपस्थित जैन समूह को जानकारी दी।

Recent Posts