असम-बंगाल में ऐतिहासिक जीत पर भाजपा युवा नेत्री जिज्ञासा सिन्हा ने दी बधाई, बोलीं-युवाओं ने राष्ट्रवाद को चुना

जहां कमल खिलता है, वहां युवाओं का भविष्य संवरता है – जिज्ञासा सिन्हा कुरूद – पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर भाजपा युवा मोर्चा की नेत्री जिज्ञासा सिन्हा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों राज्यों की जनता और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। जिज्ञासा सिन्हा ने कहा, बंगाल और असम की ये जीत सिर्फ चुनावी जीत नहीं, बल्कि तुष्टिकरण, गुंडागर्दी और परिवारवाद के खिलाफ जनता की हुंकार है। युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास और राष्ट्रवाद के मॉडल पर भरोसा जताया है। बंगाल पर कहा:  ममता दीदी का कटमनी राज, संदेशखाली की बहनों का दर्द और रामनवमी पर हुए हमले – बंगाल की जनता सब याद रखी। आज दीदी को जवाब मिल गया कि बंगाल सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद की धरती है, यहां तुष्टिकरण नहीं चलेगा। सोनार बांग्ला अब बनकर रहेगा। असम पर कहा:  हिमंत बिस्वा सरमा जी के नेतृत्व में असम घुसपैठ, उग्रवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है। चाय बागान की बहनों से लेकर आदिवासी युवाओं तक – सबने डबल इंजन सरकार पर भरोसा दिखाया।युवा नेत्री ने कहा कि बंगाल-असम के युवा अब रोजगार, सुरक्षा और स्वाभिमान चाहते हैं। जहां कमल खिलता है, वहां युवाओं का भविष्य संवरता है। जिज्ञासा सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और दोनों राज्यों के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि ये जीत 2029 लोकसभा की तैयारी है।

Recent Posts